{"_id":"5c212d9fbdec2256d34bc9a5","slug":"131545678239-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में शिक्षा के सुधार का भरसक प्रयास करें अध्यापक : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में शिक्षा के सुधार का भरसक प्रयास करें अध्यापक : एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापन में जटिल के बजाय सरल सूत्रों का प्रयोग करें अध्यापक : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। एसडीएम डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में सक्षम स्कूलों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सक्षम स्कूल के लिए जारी प्रयासों की जानकारी ली।
उन्होंने सभी क्लस्टर समूह प्रभारियों को बच्चों के अधिगम स्तर में आवश्यक सुधार करने के प्रयास करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मुख्य अध्यापकों तथा मुख्य शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश में बच्चों को सही एवं अच्छा होम वर्क देने की हिदायत दी, ताकि छुट्टियों के दौरान भी बच्चे शिक्षा से जुड़े रहें। उन्होंने अध्यापकों को अध्यापन कार्य के साथ बच्चों में खेल व अन्य गतिविधियों के बारे में रुचि पैदा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अध्यापक जटिल सूत्रों के बजाय सरल एवं सादी भाषा का प्रयोग करें, ताकि अध्ययन कार्य के प्रति बच्चों में रुचि बने और वह मानसिक तौर पर बोझिल भी महसूस न करें।
उन्होंने शनिवार की गतिविधियों में भी रंगोली, चित्रकारी एवं सांस्कृतिक विधाओं पर बल देने के लिए कहा, ताकि बच्चे मनोरंजन के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकें। एसडीएम में सभी क्लस्टर समूह के प्रभारियों एवं प्राचार्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को न्यूनतम स्तर वाले स्कूलों में समय समय पर विजिट करने के लिए कहा और अपने इस दौरे के दौरान अध्यापकों एवं बच्चों को आवश्यक शिक्षाप्रद टिप्स देने के लिए कहा। बैठक में दिसंबर माह के दौरान संभावित सक्षम परीक्षाओं पर भी चर्चा हुई इसके लिए अध्यापकों को बचे हुए समय में और ज्यादा मेहनत करने के लिए कहा गया, ताकि सक्षम स्कूल के उद्देश्य की प्राप्ति हो सके। बैठक बीईओ बलजीत पूनिया, खंड के सभी प्राचार्य, मुख्याध्यापक, बीआरपी अनिल कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।