फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सांसद रमेश कौशिक ने किया 17 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास,

सांसद रमेश कौशिक ने किया 17 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास,

Fri, 23 Nov 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक ने किया 17 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास,
15 मिनट में पास किए 15 प्रस्ताव से बदलेगी शहर की तस्वीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सांसद रमेश कौशिक ने वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में नगर परिषद द्वारा साढ़े 11 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके तहत रेलवे की जमीन पर पांच पार्क तैयार करवाए जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने नगर परिषद की सामान्य बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें पार्षदों ने एजेंडों पर मुहर लगाई। इसमें विभिन्न कार्यों के 15 बिंदु रखे गए थे।
सांसद ने कहा कि जींद शहर के सभी पार्कों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद द्वारा एस्टीमेट तैयार किया जाए। इसके अलावा शहर के 25 बड़े पार्क, जो दो हजार वर्ग फुट से बड़े हैं, में ओपन जिम भी लगाए जाएंगे। डीसी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि पिछले चार वर्षों में जींद जिले में अनेक विकास कार्य हुए हैं। जिससे जींद की तस्वीर बदली-बदली नजर आने लगी है। उन्होंने कहा कि जींद में कई अन्य विकास कार्य और करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सोनीपत रेलवे लाइन का होगा विद्युतीकरण
इस दौरान सांसद ने कहा कि सोनीपत, गोहाना, जींद रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। इसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है, जल्द ही इसके लिए टेंडर किया जाएगा। इसके बाद जींद रेल मार्ग से बेहतर तरीके से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर लेन बनेगा जींद-गोहाना मार्ग
सांसद ने बताया कि जींद-गोहाना-सोनीपत मार्ग को फोर लेन बनाने का काम चल रहा है। यह काम इसी साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा ग्रीन हाईवे का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। इस हाईवे को लेकर सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है।
इन परियोजनाओं की रखी आधारशिला
सांसद ने वीरवार को शहीद ऊधम सिंह चौक से हांसी ब्रांच सड़क का निर्माण, रामराय गेट से अरोड़ा कनफेंक्शनरी व रघुनाथ मंदिर सड़क का निर्माण, शिव चौक से रुपया चौक के निर्माण, पुरानी कचेहरी रोड से भीम की चक्की, विद्यापीठ मार्ग का निर्माण, ठंडी हलवाई से काली माता मंदिर सड़क का निर्माण, चाबरी कॉलोनी की बसंती माता मंदिर से बाईपास एवं विभिन्न गलियों का निर्माण, राजवाहा नंबर सात के निकट भटनागर कॉलोनी में राज अस्पताल वाली गली का निर्माण, सुभाष नगर की चौड़ी गली का निर्माण, स्कीम नंबर चार में सड़कों का निर्माण, काली माता मंदिर से राजवाहा नंबर सात तक सड़क का निर्माण, रोहतक रोड से दुर्गा कॉलोनी में सड़क का निर्माण की आधारशिला रखी है। इसके अलावा गुप्ता कालोनी, शर्मा नगर, खेम नगर, भिवानी रोड फाटक के बीच रेलवे की भूमि पर पार्क का निर्माण, सिटी रेलवे स्टेशन की भूमि पर पार्क का निर्माण, जींद जंक्शन से हांसी रोड रेलवे की भूमि पर पार्क का निर्माण किया जाएगा।
बॉक्स
नगर परिषद की बैठक में यह प्रस्ताव हुए पास
इस दौरान डीसी कार्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में नगर परिषद की बैठक भी हुई। इसमें पार्षदों ने 15 प्रस्ताव पास किए। यहां एमई सतीश गर्ग ने एक-एक प्रस्ताव पटल पर रखे। हालांकि मीटिंग का समय सुबह 11 बजे रखा गया था, लेकिन सांसद के देरी से आने के कारण मीटिंग 12 बजे शुरू हो सकी। सवा 12 बजे तक चली। 15 मिनट की बैठक में 15 प्रस्ताव पास किए गए। इनमें बंदरों और कुत्तों को पकड़ने, झांझ गेट पर चार दुकानों को पांच साल के लिए किराये पर देने, डीसी अमित खत्री द्वारा मंजूरी दिए गए कामों को स्वीकृति दिलवाने, शहर के पार्कों के रख-रखाव के लिए आउटसोर्स के तहत देने, पार्कों के लिए घास काटने की मशीन खरीदने, प्रधान द्वारा किए गए कामों के खर्च का अनुमोदन करवाने, शहर के चौकों का जीर्णोद्धार करने, हुडा के पार्कों की विशेष मरम्मत करवाने, रेलवे की जमीन पर पार्क विकसित करवाने, रेलवे कॉलोनी, स्कीम नंबर चार, वार्ड 26 व वार्ड चार में सामुदायिक केंद्र बनाने, विभिन्न विकास कार्यों की संशोधित राशि को स्वीकृत करवाने, शहर के चौकों व अन्य स्थानों के लिए साइन बोर्ड लगाने, सरकार द्वारा प्राप्त राशि को खर्च करने के प्रस्ताव रखे गए। इनको सदस्यों ने मंजूरी दे दी।
सदस्यों ने दिए सुझाव
इस दौरान नगर परिषद सदस्यों ने सुझाव दिए, जो एजेंडा में शामिल किए गए। नगर परिषद के उप प्रधान सुभाष जांगड़ा ने अपोला चौक पर सार्वजनिक शौचालय बनाने का सुझाव दिया। इसके अलावा वार्ड वार्ड नंबर तीन के पार्षद रणधीर सिंह ने वार्ड में खाली पड़ी जमीन में पार्क बनाने व पार्षद जिले सिंह जागलान ने भिवानी रोड पर पशु अस्पताल के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्क व सामुदायिक केंद्र विकसित करने की मांग की। इसको भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा पार्षद प्रवीण बैनीवाल ने मांग की कि पार्कों के रखरखाव का जिम्मा आरडब्ल्यूए को दिया। इस पर डीसी अमित खत्री ने बताया कि आरडब्ल्यूए को प्राथमिकता दी जाएगी।

15 मिनट की मीटिंग में एक शब्द भी नहीं बोलीं चेयरपर्सन
मीटिंग दोपहर 12 बजे से सवा 12 बजे तक चली। इस दौरान चेयपर्सन पूनम सैनी ने एक शब्द भी नहीं बोला। हालांकि जब एमई सतीश गर्ग ने मीटिंग शुरू करने की अनुमति की औपचारिकता की तो चेयरपर्सन ने इशारे में ही अनुमति दे दी। इस पर चेयरपर्सन पूनम सैनी ने कहा कि मीटिंग के दौरान ऐसा कोई मौका ही नहीं आया, कि उन्हें बोलना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed