फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नागरिक अस्पताल में दस रुपये की बजाय 100-100 रुपये वसूलने का मामला

नागरिक अस्पताल में दस रुपये की बजाय 100-100 रुपये वसूलने का मामला

Thu, 04 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दस रुपये की बजाय 100-100 रुपये वसूलने का मामला
सात और लोगों ने लगाए अधिक रुपये लेने के आरोप, सीएमओ को दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल में भर्ती मरीजों से दाखिला फीस दस रुपये की बजाय 100-100 रुपये वसूलने का मामला बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सात और लोगों ने 100-100 रुपये वसूलने के आरोप लगाते हुए सीएमओ डॉ. संजय दहिया को शिकायत दी है। मामले में जांच अधिकारी एमएस डॉ. गोपाल ने स्टाफ नर्स को मरीजों की दाखिला फाइल बनाने वाली सीट से हटा दिया है। इस मामले में अभी और भी लोग सामने आ सकते हैं।
बताते चलें कि मंगलवार को गांव गढ़वाली खेड़ा निवासी विनोद एवं रोहतक रोड निवासी रीना ने आरोप लगाया था कि मरीजों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करने के नाम पर उनसे 100-100 रुपये लिए गए जबकि इसकी फीस मात्र दस रुपये है। विनोद ने इसका विरोध करते हुए मामले को उजागर किया था। मंगलवार को तो लोग सामने नहीं आए लेकिन अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद सात और लोग सामने आए हैं, जिन्होंने अधिक रुपये लेने के आरोप लगाए हैं। हिसार के मिर्चपुर निवासी संजय कुमार का बेटा प्रतीक यहां दाखिल है। उससे 30 दिसंबर को 50 रुपये तथा एक जनवरी को 70 रुपये लिए गए। राम कॉलोनी निवासी संदीप ने भी आरोप लगाया कि उससे भी 70 रुपये लिए उसके बाद 70 रुपये अगले दिन लिए। गांव खांडा निवासी शिवम से 80 रुपये लिए गए। उसके बाद 50 रुपये नववर्ष पर लिए गए। नरवाना रोड निवासी अंसुल से 50 रुपये लिए गए, उसके बाद 80 रुपये लिए गए। कृष्ण कालोनी निवासी शांति से भी 140 रुपये लिए गए। भिवानी रोड जींद निवासी बिमला से 130 रुपये लिए गए। तांगा चौक निवासी राजकुमारी से 140 रुपये वसूले गए। बुधवार को इन लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें कुछ चिकित्सकों की भी मिलीभगत हो सकती है। यह गौरखधंधा काफी दिनों से चला आ रहा है। विनोद ने कहा कि वह तीन महीने पहले भी अस्पताल में अपने एक परिजनों को लेकर आया था, उस समय भी उससे 100 रुपये वसूले गए थे। उस समय तो उसने ध्यान नहीं दिया लेकिन इस बार 100 रुपये लेने के बाद उसने अन्य मरीजों से भी पता किया। किसी मरीज से 100, किसी से 120 व किसी से 140 रुपये लिए गए। जब उसने नागरिक अस्पताल के अन्य अधिकारियों से पता किया तो उन्होंने बताया कि दाखिला फीस केवल 10 रुपये है। इसके बाद विनोद ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


क्या हैं नियम
नियम के अनुसार नागरिक अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों की एक फाइल बनाई जाती है। इस फाइल का दस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चार्ज लिया जाता है यानी कि नागरिक अस्पताल में दाखिल होने वाले व्यक्ति से प्रतिदिन दस रुपये लिए जाते हैं। दाखिला फाइल बनाने वाली स्टाफ नर्स अधिकतम 50 रुपये ले सकती है लेकिन उसको यह एडमिट कार्ड या फाइल पर लिखना होता है और अपने रिकार्ड में रखना पड़ता है। जब मरीज की नागरिक अस्पताल से छुट्टी हो जाती है तो उसकी फाइल देखकर हिसाब किया जाता है। इन पैसों की बाकायदा रसीद भी देनी होती है। जिन लोगों ने आरोप लगाए हैं, उन्हें कोई रसीद भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ नर्स को सीट से हटाया
शिकायत को देखते हुए फिलहाल स्टाफ नर्स को सीट से हटा दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
एमएस डॉ. गोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed