फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मोबाइल झपटा, एक काबू

मोबाइल झपटा, एक काबू

Wed, 23 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल झपटा, एक काबू
जींद। नरवाना रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी से एक युवक ने मोबाइल झपट लिया। बाद में मोबाइल झपटने वाले युवक का पीछा करके उसे काबू कर लिया। रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी। लोको कॉलोनी नरवाना निवासी पीयूष ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह थानेसर रेलवे स्टेशन से जींद आने वाली रेलगाड़ी में सवार हुआ था। नरवाना स्टेशन पर आने पर ट्रेन किसी दूसरे रेलगाड़ी की पासिंग का इंतजार करने लगी। इस दौरान वह सीट पर बैठकर मोबाइल से गेम खेलने लगा। इसी दौरान एक युवक आया और झपटा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसने युवक का पीछा करना शुरू कर दिया और दूसरी सवारियों की सहायता से कुछ ही दूरी पर युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मोरपत्ति नरवाना निवासी नरेश रुप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed