फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   महिलाओं ने जड़ा जलघर को ताला

महिलाओं ने जड़ा जलघर को ताला

Wed, 19 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने जड़ा जलघर को ताला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। पानी की किल्लत पर बिफरी महिलाओं ने शामलो कलां जलघर पर ताला जड़ दिया। महिलाओं का कहना है कि 15 दिन से उन्हें पानी की सप्लाई नहीं मिली है। समाचार लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी जलघर का ताला खुलवाने नही पहुंचा था। मंगलवार दोपहर बाद दर्जनों महिलाएं शामलो कलां के जलघर पर पहुंची। यहां पर महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने जलघर पर ताला जड़ दिया। सुनीता, कविता, राजबाला, कमला का कहना है कि 15 दिन से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। महिलाएं दूर खेतों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। बार-बार गुहार लगाने पर भी कोई भी समाधान नहीं हो रहा है। इस समस्या से वो कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी समस्या की ओर कोई ध्यान नही दे रहा है।


जलघर में कम बिजली आने पर जलघर की मोटर नहीं चल पाती। इस कारण गांव में पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। वे अपना पल्ला झाड़ते हुए बिजली विभाग का नाम लेते हैं। -स्नेहलता, सरपंच शामलों कलां।
विज्ञापन

पानी की किल्लत पर बिफरी महिलाओं ने जड़ा जलघर को ताला
15 दिन से नहीं हो रही थी जलघर से पानी की सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed