फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   13 stations to be built between Delhi-Amritsar, Bullet train to be stopped in Jind

दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर बुलेट ट्रेन के लिए शुरू होगा सर्वे, बनेंगे 13 स्टेशन

Mon, 11 Jan 2021 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो धर्मवीर निडाना, अमर उजाला, जींद
धर्मवीर निडाना, अमर उजाला, जींद Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
13 stations to be built between Delhi-Amritsar, Bullet train to be stopped in Jind
बुलेट ट्रेन का संभावित रूट - फोटो : amar ujala

जींद के लोगों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना बुलेट ट्रेन की सौगात का जींद वासियों को भी फायदा होगा। यह रेलवे लाइन जींद से होकर गुजरेगी और जींद में भी स्टेशन बनेगा। इसके लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जींद प्रशासन को पत्र लिखा है, जिसमें परियोजना में समन्वय के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। इसके बाद डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने सीटीएम दर्शन यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। अब परियोजना के लिए सर्वे का काम शुरू होगा।

विज्ञापन


देश की पहली बुलेट ट्रेन दौड़ाने के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच बन रहे हाई स्पीड कॉरिडोर की तर्ज पर रेलवे ने देशभर में ऐसे छह और कॉरिडोर बनाने की तैयारी कर ली है। इनमें दिल्ली से अमृतसर तक का भी एक नया मार्ग शामिल है, जो चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर होते हुए अमृतसर तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


इस मार्ग की कुल लंबाई 465 किलोमीटर होगी। रेलवे लाइन दिल्ली से शुरू होगी। इसके बाद आसौदा, रोहतक, जींद, कैथल, संगरूर, मलेरकोटला, लुधियाना, जालंधर व अमृतसर तक जाएगी। इस दौरान कुल 13 रेलवे स्टेशन बनेंगे। इसमें ट्रेन जींद शहर के पास से निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलेट ट्रेन 1435 मिलीमीटर गेज पर चलेगी। इसके सर्वे के लिए टेंडर हो चुका है। 50 लाख रुपये में कंपनी सर्वे का काम पूरा करेगी और इसके बाद निर्माण का काम शुरू होगा। दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर बुलेट ट्रेन के रूट से चंडीगढ़ से जोड़ने के लिए संगरूर से अलग लाइन बनाई जाएगी। इस लाइन पर कुल 13 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें दिल्ली, आसौदा, रोहतक, जींद, कैथल संगरूर, मलेरकोटला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर। इसके अलावा सहायक लाइन पर पटियाला राजपुरा, चंडीगढ़ स्टेशन होंगे।

जींद का होगा बेहतर जुड़ाव
फिलहाल जींद जिला तीन मुख्य राजमार्गों से जुड़ रहा है। इसमें दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे, जींद-सोनीपत ग्रीन फिल्ड हाईवे और कोठपुतली-शाहबाद हाईवे प्रमुख हैं। ऐसे में बुलेट ट्रेन से जुड़ने से जिले को काफी लाभ होगा। इससे आने वाले दिनों में जींद क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में काफी मदद मिलेगी।

फिलहाल नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन की ओर से सर्वे के लिए संदेश आया है। यहां टीम की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। जींद जिला में होने वाले सभी कामों में यह अधिकारी कारपोरेशन के साथ समन्वय बनाएंगे। - डॉ. आदित्य दहिया, डीसी


यह परियोजना काफी बड़ी है, ऐसे में इसके लिए काफी तैयारी करनी होंगी। फिलहाल सिर्फ सर्वे के लिए ही टेंडर हुआ है। इसके बाद रेलवे लाइन बनाने का काम शुरू होगा। सर्वे के आधार पर ही रेलवे लाइन की कीमत तय होगी। - पुनीत अग्रवाल, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed