फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चुनाव में समझदारी से करें वोट : मुख्यमंत्री

चुनाव में समझदारी से करें वोट : मुख्यमंत्री

Sat, 13 Apr 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में समझदारी से करें वोट : मुख्यमंत्री
नरवाना। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को जाट धर्मशाला में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख अपने घर की दहलीज से वोट मांगना शुरू करके हर घर तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि बिना मांगे वोट चाहने के बाद भी नहीं मिलता। जिस प्रकार रिश्तेदारी में शादी हो और अपने घर कार्ड नहीं आने पर मान-सम्मान को ठेस पहुंचती है, उसी प्रकार वोटरों के घर नहीं जाने से उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचती है। इसलिए सभी पन्ना प्रमुख घर-घर जाकर वोटों से अपील करें। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व लोकसभा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पन्ना प्रमुखों को चुनाव जीतने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी मेले में पन्ना प्रमुखों की अहम भूमिका होती है। पन्ना प्रमुख अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए चुनाव के दिन अधिक से अधिक मत डलवाएं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा चुनावी मेला है जिसमें बड़ी उत्सुकता व उमंग से 85 करोड़ लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने भाग्य का फैसला स्वयं करना है। इसलिए चुनाव के दिन समझदारी से वोट का प्रयोग करना है। बॉक्स
विज्ञापन

अब मुखिया के कहने पर नहीं दी जाती वोट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजकल चुनाव अलग ढंग से हो रहे हैं। आज से 50 वर्ष पहले चुनाव में गांव का मुखिया जो बात कहता था, वही मान ली जाती थी। इसके बाद परिवार का मुखिया कह देता वहीं बात मानी जाती थी, लेकिन आजकल एक परिवार में पांच सदस्य हैं तो वे भी अलग-अलग विचारधारा के होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, निगरानी कमेटी चेयरमैन रिछपाल शर्मा, नप चेयरपर्सन छवि बंसल, सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य रामफल लोट, महिला आयोग सदस्य सुमन बेदी, मीडिया प्रभारी अचल मित्तल, लेबर फेडरेशन के चेयरमैन टेकराम कंडेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी को किया दूर, कार्यकर्ताओं को बैठाया आगे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जाट धर्मशाला के हाल से पुलिस कर्मचारियों को बाहर कर दिया, ताकि लोगों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ें क्योंकि पुलिस सिक्योरिटी कर्मचारी भारी मात्रा में हाल के अंदर मौजूद थे। कार्यकर्ता बार-बार आगे पीछे होने के लिए पुलिस कर्मचारियों को कह रहे थे। कार्यकर्ताओं की असुविधा को देखते हुए पुलिस सिक्योरिटी को बाहर निकाल दिया और खड़े कार्यकर्ताओं को आगे बैठा दिया।

सभी बूथों पर बनीं समितियां : बराला
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पन्ना प्रमुखों ने हर बूथ पर पार्टी की व्यवस्था को सही ढंग से स्थापित किया है और सभी पन्ना प्रमुख अपने अपने बूथ पर सौंपी गई जिम्मेदारी को निभाएंगे। शत प्रतिशत बूथ की समितियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed