फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दस माह में दूसरी बार संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित

दस माह में दूसरी बार संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित

Thu, 08 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
दस माह में दूसरी बार संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित
दस माह में दूसरी बार डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा की खंडित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रानी तालाब पर स्थापित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया है। इससे उनके समर्थकों में रोष है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों के सामने लोगों ने रोष जाहिर किया और शिकयत सौंपी। इस पर प्रशासन ने प्रतिमा को ठीक करवाया और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे भी ठीक करवाने का आश्वासन दिया है। जानकारी के लिए फरवरी में भी प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। उस समय भी सीसीटीवी कैमरे ठीक नहीं थे। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति गुस्सा है।
वीरवार दोपहर जैसे ही लोगों ने देखा की डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा टूटा हुआ है तो वहां पर लोग एकत्रित होने लगे। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही सिटीएम सत्यवान मान, डीएसपी रामभज, नगर परिषद के एमई बलराज सिंगला व सतीश गर्ग पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। यहां विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि दस माह में दूसरी बार बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित किया गया है। इसके बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने कहा कि शोषित समाज के हकों की आवाज उठने वाले संविधान निर्माता का अपमान हो रहा है और प्रशासन कुछ नहीं कर रहा।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे ठीक होते तो पकड़ जाता आरोपी
विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि दस माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने प्रतिमा के पास लगे सीसीटीवी कैमरे ठीक नहीं करवाए हैं। इससे साफ है कि प्रशासन भी इस प्रकार के असामाजिक तत्वों को शह दे रहा है। यदि सीसीटीवी कैमरे ठीक होते तो अपराधी पकड़े जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिक्विड गम से चिपकाया चश्मा
यहां माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने तुरंत एक कारीगर को बुलाया और लिक्विड गम से डॉ. भीम राव आंबेडकर का चश्मा जोड़ा गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed