{"_id":"5bb906a8867a556a355186c3","slug":"121538852520-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य पेज के लिए प्रस्तावित विरोध करने वालों का चरित्र हो चुका है उजागर : कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य पेज के लिए प्रस्तावित विरोध करने वालों का चरित्र हो चुका है उजागर : कैप्टन
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध करने वालों का चरित्र हो चुका है उजागर : कैप्टन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि उनका विरोध करने वालों का चरित्र उजागर हो चुका है। ये लोग हरियाणा की परंपराओं को नहीं जानते। जिला परिवेदना समिति की बैठक में शिरकत करने के बाद वित्तमंत्री ने उनके सामाजिक बहिष्कार के सवाल पर कहा कि हरियाणा के समाज की मर्यादा है कि विरोधी भी एक दूसरे की चौपाल में जाकर बात करते हैं। ऐसे में जो लोग सामाजिक बहिष्कार की बात कर रहे हैं उनको हरियाणा के समाज की जानकारी नहीं है। ऐसे लोग जब भी हरियाणा में आए हैं, उन्होंने हरियाणा का अहित किया है। गौरतलब है कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति जसिया में वित्तमंत्री के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान किया था। इसके बाद से जहां सभी उनकी जनसभाएं होती हैं, समिति के लोग वहीं विरोध करने के लिए जाते हैं। इस पर वित्तमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि हरियाणा के समाज ने ऐसे लोगों को खारिज कर दिया है।
ड्रेन की सफाई नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
इस दौरान जुलाना क्षेत्र में हुए जलभराव के सवाल पर वित्तमंत्री ने कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार योजना बना रही है, लेकिन पानी निकासी प्राथमिकता के आधार पर करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि ड्रेन की सफाई नहीं करवाने का मामला पाया गया तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।