फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बीए प्रथम वर्ष की सीटों पर महिला कॉलेज में तीन गुणा 1200 तो राजकीय पीजी कॉलेज में 2000 चार गुणा आए

बीए प्रथम वर्ष की सीटों पर महिला कॉलेज में तीन गुणा 1200 तो राजकीय पीजी कॉलेज में 2000 चार गुणा आए

Wed, 20 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बीए प्रथम वर्ष की सीटों पर महिला कॉलेज में तीन गुणा 1200 तो राजकीय पीजी कॉलेज में 2000  चार गुणा आए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज और महिला कालेज में छह जून से शुरू हुई ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत आवेदनकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर का पीजी कालेज लड़कों की खास पसंद माना जाता है तो वहीं महिला कालेज में भी लड़कियां दाखिला लेने के लिए उत्सुक रहती हैं। महिला कालेज में बीए प्रथम वर्ष में सीटों की संख्या 400 है जिस पर अब तक तीन गुना यानि 1200 आवेदन जमा हो चुके हैं। वहीं राजकीय पीजी कालेज में बीए में 500 सीटें है जिस पर चार गुना यानि 2000 छात्र आवेदन कर चुके हैं। वहीं बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल में भी इसी तरह से सीटों की तुलना में तीन और चार गुना आवेदन इन कालेजों में अभी तक आ चुके हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 22 जून है। पिछले रिकार्ड के अनुसार अंतिम तीन दिन में सीटों की तुलना में एक से दो गुना और आवेदन आने की उम्मीद है। दोनों कालेजों में नए विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रकिया में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके इन कॉलेजों में तीन-तीन कमेटियों का गठन भी किया गया है। वहीं, इनसो द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर भी छात्रों के फार्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसो ने लगाया हेल्प डेस्क
राजकीय पीजी कालेज में नए विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो यह सुविधा विद्यार्थियों को देने के लिए इनसो के जिला प्रभारी संदीन नैन हेल्प डेस्क भी लगाया है। नैन ने कहा कि इनसो विद्यार्थी संगठन है और विद्यार्थियों की सहायता के लिए हर वर्ष हेल्प डेस्क सभी कालेजों में लगाती है। साल भर शिक्षा में किसी प्रकार की अगर विद्यार्थियों को परेशानी होती है, तो इनसो छात्र हित की आवाज को उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज जांच के लिए 23 को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट
23 जून को राजकीय महिला महाविद्यालय में पहली मेरिट लिस्ट दस्तावेजों की जांच के लिए लगाई जाएगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों ने नाम आएंगे, उनको अपने सभी दस्तावेजों की जांच कालेज में 25 जून तक करवानी होगी। इसके बाद विद्यार्थियों की दाखिला प्रकिया को अंतिम रूप देने के लिए 1 जुलाई को मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी।
राजकीय महिला कॉलेज में आए आवेदनों की संख्या
विषय आवेदन
बीए 1200
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 56
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स 86
बीकॉम ऑनर्स 95
बीकॉम 292
बीएससी नॉन मेडिकल 336
बीएससी कंप्यूटर 87
बीएससी मेडिकल 225
बीसीए 80
राजकीय पीजी कॉलेज में आए आवेदनों की संख्या
विषय आवेदन की संख्या
बीए 1989
बीकॉम 520
बीएससी नॉन मेडिकल 507
बीएससी कंप्यूटर साइंस 138
बीएससी मेडिकल 298
बीएससी बायो 56
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 96
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स 130
एमए अंग्रेजी 43
एमए हिंदी 36
एमए इकोनोमिक्स 27
एमकॉम 60
पीजीडीसीए 25
बीसीए 116
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed