{"_id":"59ee39db4f1c1b8e698b7255","slug":"121508784603-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में क्वीज कंपीटिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में क्वीज कंपीटिशन
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के लिए कराई जा रही क्विज की लिखित परीक्षा आठ नवंबर को स्कूल और कॉलेज स्तर पर होगी। इस संबंध में सोमवार को एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने अपने कार्यालय में जिले के निजी स्कूल प्रबंधकों, संचालकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कॉलेज के प्राध्यापकों के साथ बैठक की। एसएसपी ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन चार स्तर पर होगा। पहले लेवल में तीसरी कक्षा से पांचवीं और दूसरे लेवल में छटी से आठवीं, तीसरे लेवल में नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा और चौथे लेवल में कॉलेज कैडर के स्टूडेंट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से विभाग प्रदेशभर में यातायात के नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करा रहा है।
प्रतियोगिता के लिए जिले को सात जोन में बांटा गया हैं। प्रत्येक जोन के इंचार्ज डीएसपी होंगे। जींद जोन के डीएसपी कप्तान सिंह ऑल ओवर नोडल अधिकारी भी रहेंगे। नरवाना और उचाना जोन के डीएसपी कुलवंत सिंह, सफीदों और पिल्लूखेड़ा जोन के डीएसपी सुनील कुमार, जुलाना, अलेवा जोन के डीएसपी परमजीत सिंह इंचार्ज होंगे।
लाखों विद्यार्थी लेंगे भाग
सड़क सुरक्षा नियमों पर आधारित क्विज की लिखित परीक्षा आठ नवंबर को स्कूल और कॉलेज स्तर पर होगी। इसमें जिले भर के कॉलेज, प्राइवेट और राजकीय स्कूलों के लाखों विद्यार्थी भाग लेंगे। पहले लेवल में तीसरी कक्षा से पांचवीं कक्षा तक की हिंदी पुस्तक में लगभग 35 पेज और अंग्रेजी की पुस्तक में 33 पेज होंगे। दूसरे लेवल में छठी से आठवीं कक्षा तक की हिंदी पुस्तक में लगभग 57 पेज और अंग्रेजी की पुस्तक में 56 पेज होंगे। तीसरे लेवल में नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक की हिंदी पुस्तक में लगभग 91 पेज और अंग्रेजी की पुस्तक में 89 पेज होंगे। चौथे लेवल में कॉलेज कैडर तक की हिंदी पुस्तक में लगभग 91 पेज और अंग्रेजी की पुस्तक में 89 पेज होंगे।