फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हटकेश्वर तीर्थ पर लगे मेले में हुआ

हटकेश्वर तीर्थ पर लगे मेले में हुआ

Mon, 07 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
हटकेश्वर तीर्थ पर लगे मेले में हुआ
सफीदों। गांव हाट में रविवार को महाभारतकालीन हटकेश्वर तीर्थ पर मेल व कुश्ती दंगल का आयोजन किया। दंगल प्रतियोगिता में हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब व अन्य कई राज्यों से करीब 400 पहलवानों ने भाग लिया। रविवार को मेले में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र हटकेश्वर तीर्थ पर स्नान किया और मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मेले के दौरान गिरड़ी दास मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मेले का आयोजन हटकेश्वर तीर्थ समिति व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से करवाया गया।
विज्ञापन

कुश्ती दंगल की 51 हजार की इनामी कुश्ती सोनीपत के गांव बंयापुर निवासी पहलवान कृष्ण हिंद केसरी व दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम पहलवान इतेंद्र के बीच खेली गई। इसमें करीब 25 मिनट तक दोनों पहलवान जोर-अजमाइस करते रहे, लेकिन आखिर में दोनों को बराबर पर मुकाबला छुटा। 21 हजार की पहली कुश्ती रोहतक के चोटी वाले पहलवान व सुरजीत बांद के बीच खेली गई। इसमें 20 मिनट तक चली इस कुश्ती में भी दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। दूसरी 21 हजार रुपये की कुश्ती पानीपत के गांव कुराना निवासी पहलवान मोनू व सफीदों के गांव गांगोली निवासी पहलवान अनूप के बीच खेली गई। इसमें मोनू पहलवान ने अनूप को मात देकर 21 हजार रुपये पर अपना कब्जा किया। 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में भी पहलवान मुकेश सुनारिया व दिल्ली पहलवान परविंद्र बराबरी पर रहे।
विज्ञापन

हटकेश्वर धाम पर हर वर्ष सावन के अंतिम रविवार को मेले का आयोजन किया जाता है, यह परंपरा वर्षों पुरानी है। शिव पुराण के अनुसार दधिची ऋषि ने हाट गांव मेें ही असुरों का खात्मा करने के लिए अपनी हड्डियां दान की थी। बताया जाता है महर्षि की हड्डियों से एक वज्र बनाया गया, जिससे दानवों का खात्मा किया गया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा पवित्र एवं ऐतिहासिक विरासत संजोए हुए इस तीर्थ का कायाकल्प किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा दो करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
06जेएनडी 15: हाट मेले में कुश्ती दंगल में जोर अजमाइस करते पहलवान।
06जेएनडी16: कुश्ती में हाथ मिलवाते हुए खेल कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed