फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1200 doctors would be deployed in the state: ACS

प्रदेश में 1200 चिकित्सकों होंगे तैनात, 30 जून तक भेजे जाएंगे पत्र : राजीव अरोड़ा

Wed, 01 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
1200 doctors would be deployed in the state: ACS
जींद। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) राजीव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 1200 चिकित्सक तैनात किए जाएंगे। जिन अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी होगी, वहीं पर उनकी तैनाती की जाएगी। 30 जून तक सभी चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र भेज दिए जाएंगे। पीएचसी से लेकर सीएचसी तक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत की जाएंगी।
विज्ञापन

अरोड़ा नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम जन को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के प्रति सरकार कृतसंकल्प है। फिलहाल पूरे प्रदेश में चिकित्सकों की कमी है। जिन अस्पतालों में जो भी चिकित्सक हैं, वह बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। अब 1200 चिकित्सकों की तैनाती के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं काफी मजबूत हो जाएंगी। स्वास्थ्य अधिकारी प्रदेश भर के अस्पतालों में जाकर यहां स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। जहां-जहां पर जो कमियां मिली हैं, उनको दूर किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जा रही है। बहुत से कार्यक्रम अच्छे चल रहे हैं जबकि कुछ मध्यम तो कुछ औसत ही हैं। अच्छे कार्यक्रम संचालकों को सम्मानित किया जाएगा जबकि मध्यम व एवरेज कार्यक्रम संचालकों को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वह और अच्छा कर सकें। जो कर्मचारी आउटसोर्स के तहत कार्यरत थे, अब वह हरियाणा रोजगार कौशल निगम में आ गए हैं। 95 प्रतिशत कर्मचारियों का नाम पोर्टल पर अपडेट हो चुका है, कुछ का बाकी है, जो जल्द हो जाएगा। जींद में जल्द ही एमआरआई की सुविधा शुरू की जाएगी। उनके साथ डीसी डॉ. मनोज कुमार, एसपी नरेंद्र बिजरानिया, सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान, पीएमओ डॉ. लोकवीर, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान, डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. गोपाल गोयल भी मौजूद रहे। एसीएस ने नागरिक अस्पताल में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
31जेएनडी03 : नागरिक अस्पताल में पौधरोपण करते एसीएस राजीव अरोड़ा। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed