{"_id":"68bb49c0bbbd4455940b28bc","slug":"12-seats-are-vacant-in-mac-mathematics-and-26-seats-are-vacant-in-mcom-in-pg-college-jind-news-c-199-1-jnd1002-140432-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीजी कॉलेज में एमएसी गणित में 12 व एमकॉम में 26 सीट खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीजी कॉलेज में एमएसी गणित में 12 व एमकॉम में 26 सीट खाली
Sat, 06 Sep 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी17-राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
जींद। पीजी कोर्स में खाली पड़ी सीटों के लिए पर 12 सितंबर तक फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे। ऐसे में दाखिले के लिए एक सप्ताह का समय बचा है। शहर के गोहाना रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज की बात करें तो उसमें 280 में से 64 सीट खाली बची हुई हैं।
पीजी कॉलेज में एमए अर्थशास्त्र में पांच, एमकॉम में 26, एमएसी गणित में 12 व पीजीडीसीए में 15 सीट खाली बची हुई हैं। जबकि एमए अंग्रेजी व एमए हिंदी में निर्धारित 40-40 सीटों पर दाखिला हो चुका है।
शहर के राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज, हिंदू कन्या कॉलेज और सफीदों के राजकीय कॉलेज में पीजी के कोर्स हैं। पीजी कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया जुलाई में शरू हुई थी फिर भी शहर के कई कॉलेजों में सीटें खाली बची हैं। इसके बाद अब 12 सितंबर तक फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले हो रहे हैं।
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में दाखिलों की संख्या
शहर के गोहाना रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में निर्धारित 280 सीटों में से 216 सीटों पर दाखिला हो चुका है। पीजीडीसीए संकाय में निर्धारति 60 में से 45, एमएससी गणित में 40 में 28, एमकॉम संकाय में 60 में से 34, व एमए अर्थशास्त्र में 40 से 35 सीटों पर दाखिला हो चुका है।
वर्जन
पीजी कोर्स में 12 सितंबर तक दाखिले ले सकते हैं। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दोबारा पोर्टल खोला था। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को चाहिए कि वह फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेकर अपना दाखिला सुनिश्चित करें। -डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज जींद