फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12 mm rain in Jind block, only drizzle in other blocks

Jind News: जींद ब्लाॅक में हुई 12 एमएम बारिश, दूसरे ब्लॉकों में केवल बूंदाबांदी

Thu, 15 Aug 2024 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
12 mm rain in Jind block, only drizzle in other blocks
बुधवार दोपहर बाद जींद ब्लॉक में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य ब्लॉकों में केवल बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। बारिश के बाद उमस ने और अधिक परेशान किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा तथा हवा में नमी की मात्रा 82 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

सुबह सात बजे ही एक बार तो तेज धूप निकल आई थी। इससे लोगों को लगा कि आज गर्मी ज्यादा रहेगी लेकिन 10 बजे के आसपास आसमान में काले बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलने लगी। दो बजे के आसपास जींद ब्लॉक में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट तक बारिश होती रही और जल्द ही रुक गई। इस दौरान 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से धान की रोपाई कर चुके किसानों को काफी लाभ होगा। वहीं नरवाना, उचाना, अलेवा, जुलाना, सफीदों तथा पिल्लूखेड़ा में बूंदाबांदी हुईं। यहां के किसानों को बारिश का काफी इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि रात को अच्छी बारिश की संभावना है। एक सप्ताह तक जिले में तेज बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed