फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जेजेपी की जनसभा में दुष्यंत ने भाजपा व कांग्रेस पर साधा निशाना

जेजेपी की जनसभा में दुष्यंत ने भाजपा व कांग्रेस पर साधा निशाना

Sat, 11 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
जेजेपी की जनसभा में दुष्यंत ने भाजपा व कांग्रेस पर साधा निशाना
जींद। सोनीपत लोकसभा से जजपा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला के समर्थन में श्ुाक्रवार को हुडा ग्राउंड में जनसभा हुई। इसमें हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला, आप नेता व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता, दिग्विजय चौटाला व नैना चौटाला ने शिरकत की। इस दौरान जेजेपी व आप नेताओं ने कांग्रेस व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए भूपेंद्र हुड्डा व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि 12 मई को मामा-फूफा वालों का एक बटन से इलाज बांध देना। बता दें कि भूपेंद्र हुड्डा व बीरेंद्र सिंह आपस में मामा-फूफा वाले भाई हैं।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का आधार जिस तरह से गिरा है और भाजपा को जिस तरह से विरोध का सामना करना पड़ रहा है, उससे साफ है कि इस लोकसभा चुनाव में हरियाणा में सबसे ज्यादा सीटें जजपा-आप गठबंधन जीतेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को जात-पात व धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है। गुजरात में हिंदू को मुसलमान से, उत्तर प्रदेश में यादव को दूसरी जात के लोगों व हरियाणा में जाट को नॉन जाट से लड़ाने का काम किया है। वहीं कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश में भ्रष्टाचार फैलाया है। दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिसार में अंदर खाते चुनाव जीताने के लिए बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह की मदद कर रहे हैं और बीरेंद्र सिंह रोहतक में दीपेंद्र की मदद कर रहे हैं। इस प्रकार यह दोनों पर्दे के पीछे से अपनी रिश्तेदारी निभा रहे हैं। दुष्यंत ने कहा कि ये दोनों मामा-फूफा वाले ‘म्हारे पाछै पड़ गए हैं।’ अबकी बार 12 मई को एक बटन से इन मामा-फूफा वालों का इलाज कर देना है।
विज्ञापन

दुष्यंत ने कहा कि आज कुछ लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं कि वह भाजपा की बी टीम हैं, लेकिन सही मायने में देखा जाए तो भूपेंद्र हुड्डा भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य सभा चुनाव में स्याही बदल कर भाजपा की मदद की थी। सबसे ज्यादा शहीद तो भाजपा के शासन काल में हुए हैं। भाजपा ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का काम किया था लेकिन भाजपा के शासन काल में 50 लाख युवा बेरोजगार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा नै कढ़ी खाणी तो ससुराल में क्यो आए
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दिग्विजय के चुनाव मैदान में आने के बाद हुड्डा की नींद उड़ गई है। ‘हुड्डा कहवै है के दिग्विजय तो म्हारी कढ़ी बिगाड़ण आया है। मैं कहूं हूं के कढ़ी तो म्हारे बागड़ियां में बन्या करै, देशवालिया में कढ़ी कद तै बनन लागी।’ जै हुड्डा ने कढ़ी खानी थी तो कढ़ी तो रोहतक वाले भी खिला देते याड़े ससुराल में कढ़ी खान क्यों आया।

हुड्डा ऐसा बादल जो पानी जींद-सोनीपत से लेता है, बरसता किलोई में जाकर है
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हुड्डा तो ऐसा बादल है जब पानी लेने की बात आती है तो जींद व सोनीपत से लेता है और जब बरसने की बात आती है तो किलोई में जाकर बरसता है। दिग्विजय ने कहा कि जजपा के सत्ता में आने के बाद हैबतपुर के पास विधानसभा होगी, पिंडारा के पास सचिवालय होगा और जींद रोड पर मुख्यमंत्री की कोठी बनेगी। दिग्विजय ने कहा कि एमपी दो तरह के होते हैं एक तालियां पीटने वाले और एक काम करने वाले। जब मैं एमपी बनूंगा तो तालियां नहीं पिटूंगा बल्कि संसद में जींद-जींद चिल्लाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed