{"_id":"5b9bfbdd867a557f6f60ca5d","slug":"11536949213-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ एवं औषधीय पौधे रोपित करने का अभियान चलाने वाला जींद बना प्रदेश का पहला जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्लभ एवं औषधीय पौधे रोपित करने का अभियान चलाने वाला जींद बना प्रदेश का पहला जिला
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्लभ पौधे रोपित करने वाला जींद बना पहला जिला
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी अमित खत्री ने शुक्रवार को स्थानीय हर्बल पार्क में कल्पवृक्ष का पौधा रोपित कर दुर्लभ एवं औषधीय पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह तथा जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्लभ प्रजाति के पौधे रोपित किए। इसी के साथ जींद जिला दुर्लभ एवं औषधीय पौधरोपण अभियान शुरू करने वाला हरियाणा का पहला जिला बन गया है।
डीसी ने कहा कि दुर्लभ एवं औषधीय पौधरोपण अभियान के तहत हर्बल पार्क में 500 पौधे रोपित किए जाएंगे। यह सभी पौधे हैदराबाद की एक पौधा नर्सरी से मंगवाए गए हैं। इस तरह के विशेष पौधे हरियाणा प्रदेश में पहली बार रोपित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसे पौधे हैं जो दवाइयां व अन्य सुगंधित सामग्री के निर्माण में प्रयुक्त किए जाते हैं। प्रथम चरण में हर्बल पार्क में पौधे रोपित होंगे। इसके बाद इन्हें जिला के अन्य स्थानों पर भी रोपित करने की परियोजना तैयार की जाएगी। आज हर्बल पार्क में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सिंदूर, शाल, कस्ट्रड एपल, येलोटिकॉम, कपूर समेत कई दुर्लभ प्रजाति के पौधे रोपित किए गए।