फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नेहरू की जगह पटेल होते प्रधानमंत्री तो नहीं बनता पाकिस्तान:सैनी

नेहरू की जगह पटेल होते प्रधानमंत्री तो नहीं बनता पाकिस्तान:सैनी

Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नेहरू की जगह पटेल होते प्रधानमंत्री तो नहीं बनता पाकिस्तान:सैनी
नेहरू की जगह पटेल प्रधानमंत्री होते तो नहीं बनता पाकिस्तान : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के नेता राजकुमार सैनी बुधवार देर शाम विश्वकर्मा धर्मशाला पहुंचे, जहां समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की ढुलमुल नीतियों ने देश का बंटाधार कर दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने पिछड़ों का हित नहीं चाहा। सैनी ने लोगों को दो सितंबर को पानीपत में प्रस्तावित अपनी रैली में पहुंचने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि अगर नेहरू के स्थान पर सरदार पटेल को देश का पहला प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो न पाकिस्तान होता और न ही देश का भारी भरकम बजट रक्षा में खर्च होता। पाकिस्तान के बार्डर पर खर्च होने वाला बजट गरीब लोगों के काम आता और देश अग्रणी पंक्ति में खड़ा होता। उन्होंने युवाओं के रोजगार को देश की सबसे बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि आज चीन का 80 प्रतिशत युवा रोजगार कर रहा है, जबकि भारत का 80 प्रतिशत युवा बेरोजगार है। उन्होंने कहा कि देश की 70 वर्ष की आजादी में 55 वर्ष देश में कांग्रेस का शासन रहा। आजादी के बाद से गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे क्या गरीबी हट पाई। उन्होंने परिवारवाद पर भी जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि नेहरू की पांचवीं पीढ़ी शासन मांग रही है क्यों क्या करेंगे। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष चंद्रमोहन वाल्मीकि, प्रभारी कुलवंत व्यास, महेंद्र पांचाल बालू वाले, सतीश जांगड़ा, ओमदत्त शर्मा, कृष्ण बेलरखा, हरदीप वाल्मीकि धरोदी, राकेश सरपंच रेवर, सतबीर सरपंच उझाना, कृष्ण सरपंच हरनामपुरा, गुरमेल सरपंच बरटा, जगदीश पांचाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौटाला परिवार पर भी साधा निशाना
सांसद ने चौटाला परिवार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में पिता-पुत्र जेल में बंद हैं और भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कर रहे हैं। आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में एक और जेल जाएगा। उन्होंने मौजूद लोगों से सीधे सवाल किए कि क्या कोई तीन बार झूठ बोले, चौथे बार उस पर विश्वास किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों नहीं मनाते फिरोज गांधी का जन्मदिन
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता जवाहर लाल नेहरू से लेकर राहुल तक का जन्मदिन मनाते हैं। फिरोज गांधी का क्यों नहीं मनाते। उन्होंने एक बार फिर जातियों की संख्या के आधार पर आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ किसी ने न्याय नहीं किया। 52 प्रतिशत लोगों के पास सिर्फ 12 प्रतिशत नौकरी हैं वह भी चपरासी और क्लर्कों की। भाजपा ने नारा दिया कि सबका साथ सबका विकास, लेकिन वह भी पिछड़ों की नौकरी का आंकड़ा 15 प्रतिशत नहीं पहुंचा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed