फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी जींद की बेटी अन्नु

एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी जींद की बेटी अन्नु

Sun, 01 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी जींद की बेटी अन्नु
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। इंडोनेशिया में माह में होने वाले एशियाई खेलों में जींद के दरियावाला गांव के साधारण किसान परिवार की बेटी अन्नु भी हिस्सा लेगी। अन्नु चहल का चयन नोकायन (रोइंग) की भारतीय टीम में हुआ है। इस टीम में कुल 34 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें 27 पुुरुष व सात महिला खिलाड़ी शामिल हैं। अन्नु के चयन होने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। फिलहाल अन्नु चेन्नई में कैंप में प्रशिक्षण ले रही है। गौरतलब है कि क्रिकेटर यजुवेंद्रा चहल भी मूल रूप से इसी गांव से संबंध रखते हैं।
अन्नु के चाचा रामबिलास ने बताया कि अन्नु के पिता गांव में तीन एकड़ के किसान हैं और उनकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। साधारण परिवार से निकल कर गांव की बेटी ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अन्नु का छोटा भाई भी नोकायन का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। अन्नु की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई और अन्नु ने जींद के जाट स्कूल से 12वीं कक्षा पास की है। पिछले साल चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता से अन्नु का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ था और अब वह भारतीय टीम का हिस्सा है।
विज्ञापन

परिवार की स्पॉट सबसे महत्वपूर्ण
देश के लिए खेलना सबसे बड़ा सपना था, जो अब पूरा हो रहा है। इसमें परिवार की स्पॉट सबसे अधिक मिली है। मेरे पिता व मां ने हर परेशानी उठा कर व समाज से लड़ कर मुझे आगे बढ़ाया। इस कामयाबी का श्रेय उन्हें ही जाता है। अब देश के पदक जीतना ही लक्ष्य है। -अन्नु चहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़का-लड़की में नहीं किया भेदभाव
मैंने लड़का व लड़की में कोई भेदभाव नहीं किया अपनी बेटी को भी बेटे की तरह ही परवरिश दी। दोनों ही बच्चे खेल व शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। इसकी बेहद खुशी है।
-रणधीर सिंह, अन्नु के पिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed