फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दिल्ली-पटियाला हाइवे पर अंसतुलित होकर पलटा डीजल से भरा कंटेनर

दिल्ली-पटियाला हाइवे पर अंसतुलित होकर पलटा डीजल से भरा कंटेनर

Wed, 07 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-पटियाला हाइवे पर अंसतुलित होकर पलटा डीजल से भरा कंटेनर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना।
मंगलवार सुबह दिल्ली-पटियाला हाइवे पर रेलवे फाटक के निकट एक डीजल से भरा कंटेनर पलट गया जिससे हजारों लीटर डीजल जमीन पर बह गया। कंटेनर रेवाड़ी से चलकर पटियाला जा रहा था। कंटेनर के पलटने की सूचना मिलते शहर थाना प्रभारी राविश कुमार और डीएसपी कुलवंत बिश्नोई मौके पर पहुंचे और आवश्यक कदम उठाए।

मंगलवार सुबह रेवाड़ी से पातड़ा जा रहा डीजल से भरा कंटेनर दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे रेलवे फाटक के पास पलट गया। इससे तेल का रिसाव शुरू हो गया। डीजल के बह जाने की खबर मिलते ही काफी लोग बर्तनों व ड्रमों के साथ मौके पर पहुंचे और तेल भरकर ले गए। देखते ही देखते सड़क पर गुजर रहे वाहनों में भी तेल इकट्ठा करने की होड़ लग गई और दिल्ली-पटियाला हाईवे पर अनेक वाहन रोक कर चालक तेल लूटने में लग गए। ड्राइवर जसबीर ने बताया कि अचानक सामने से कार आ गई और कार को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। ड्राईवर और क्लीनर सुरक्षित हैं। घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed