{"_id":"5a4fc2c04f1c1bd5178b5211","slug":"11515176640-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना-कुरूक्षेत्र रेलवे लाइन पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना-कुरूक्षेत्र रेलवे लाइन पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नरवाना-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन पर भी अगले वर्ष इलेक्ट्रिक ट्रेनें शुरू हो जाएगी। जिससे नरवाना-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। जहां इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने से यात्रियों को सुविधा होगी वहीं हरियाणा राज्य पूर्ण रूप से देश का इकलौता ऐसा राज्य होगा जहां पर सभी ट्रेनें विद्युत चालित होंगी। उक्त दावा रेलवे विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर प्रदीप सिंधु ने शुक्रवार को नरवाना-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन विद्युुतीकरण के उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। उद्घाटन समारोह में रेलवे विभाग के इंजीनियर सुधीर हुड्डा व के ईसी कंपनी के डीजीएम धनंजय नंदी मुख्य रूप से मौजूद रहे। धरौंदी रोड़ पर फाटक के निकट हवन करके कार्य की शुरूआत की जिसमें डिप्टी चीफ इंजीनियर प्रदीप सिंधु ने पूर्णाहुति डाली। प्रदीप सिंधु ने बताया कि 18 माह में 85 करोड़ की लागत से 83 किलोमीटर नरवाना-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन का विद्युतीकरण होगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र-नरवाना और जींद वाया पानीपत-रोहतक- रेवाड़ी रूट पर भी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण होगा। जींद वाया पानीपत -रोहतक-रेवाड़ी रेलवे रूट पर 202 करोड़ रुपये की लागत आएगी और 24 माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। दोनों कार्य पूरा होने के बाद हरियाणा में सभी मार्गों पर बिजली चालित ट्रेनें दौड़ेंगी।
डिप्टी चीफ इंजीनियर प्रदीप सिंधु ने बताया कि नरवाना-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के लिए टीक स्टेशन के निकट बिजली घर बनाया जाएगा। जिससे ट्रेनों को पावर दी जाएगी। सिंधु ने बताया कि रेलवे विभाग ने कल ही इस बारे पत्र जारी किया था और कंपनी ने शुक्रवार को ही कार्य शुरू कर दिया गया।