{"_id":"59ee3ab74f1c1bda538b8b71","slug":"11508784823-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को अभियान चलाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इसके लिए राम कॉलोनी में अभियान चलाया गया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के समन्वयक और स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्कर और आगनबाड़ी वर्कर की संयुक्त टीम ने बेटियों को बचाने, उच्च शिक्षा दिलवाने और कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने के शपथ पत्र लोगों से भरवाए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी जुलाई 2016 से लगातार जींद शहर की कॉलोनियों के साथ लिंगानुपात कम वाले गांवों में जाकर लोगों को बेटियां बचाने का संदेश दे रहे हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि लोगों में जागरूकता पैदा करके ही कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त किया जा सकता है। अभियान में स्वास्थ्य कर्मी मंजू रानी, मंजू मुकेश रानी, आशा वर्कर पूनम, रामो, शीला, मुकेश, आगनबाड़ी वर्कर बाला देवी, रीना, सुदेश, कैलाश, जीवनी, नरेश कुमारी मौजूद रहीं।