{"_id":"64d921272b0f6e96490e627c","slug":"115-crore-looted-on-the-pretext-of-profit-on-investing-in-the-company-two-named-jind-news-c-199-1-sroh1007-4107-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कंपनी में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर 11.5 करोड हड़पे, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कंपनी में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर 11.5 करोड हड़पे, दो नामजद
Mon, 14 Aug 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। कंपनी में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर 11.5 लाख रुपये हड़पने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखधड़ी, फजीवाड़ा का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाउसिंह बोर्ड के निवासी धर्मदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2022 में उसका संपर्क सीआरएसयू में क्लर्क पद पर कार्यरत गांव निर्जन निवासी अमित तथा उसके क्लर्क साथी सुनील से हुआ। उन्होंने बताया कि नेटवर्क मार्केटिंग में निवेश कर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। आरोपियों ने प्लान बता कर उन्हें एक कंपनी में 11.5 लाख निवेश के साथ ज्वाइन करवा दिया। इसकी राशि उनसे ली जाती रही। नया आदमी जोड़ने पर कमीशन दिया जाता था। इसके लिए उन्होंने कंपनी का एप फोन में डाउनलोड करवाया। कंपनी ने बड़ा सेमीनार भी किया। जो पैसा उन्होंने लगाया तथा जानकारों का लगवाया, जिसके एवज में उन्हें कंपनी ने क्रिप्टो करंसी के तौर पर उन्हें वैल्यू में वायलेट में दिए। इसके बदले में अब कोई रुपया नहीं दिया जा रहा है। आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए 11 नाम भी बदल दिए। इसके बाद लोगों से राशि लेकर फर्जी राशि वायलेट में भेज दी। आरोपियोंं ने तीन माह में पूरी राशि लौटाने का आश्वासन दिया था। जब उसने राशि वापस मांगी तो आरोपितों ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मदास की शिकायत पर अमित तथा सुनील के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।