फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   राहत: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कल होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली रद्द

राहत: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कल होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली रद्द

Sat, 03 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
राहत: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कल होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली रद्द
रोडवेज कर्मियों की हड़ताल खत्म, कल होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले 18 दिन से हड़ताल पर चल रहे रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। वहीं जींद में चार नवंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली को भी रद्द कर दिया गया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट में हुई बहस के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। इससे परिवहन व्यवस्था से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार रोडवेज विभाग में 720 बस प्राइवेट बस लाने व किलोमीटर स्कीम लागू करना चाहती थी। जिसके विरोध में रोडवेज कर्मचारी 16 अक्तूबर से हड़ताल पर थे। विभाग में 873 कर्मचारियों में से 823 कर्मचारी हड़ताल पर थे। ऐसे में रोडवेज विभाग को काफी नुकसान हुआ है। हड़ताल से पहले रोडवेेज विभाग की 185 बस चलती थी। जिस दौरान एक दिन में रोडवेज विभाग में लगभग 15 लाख रुपये राजस्व में जमा होते थे। एक दिन में रोडवेज में 22 हजार यात्री सफर करते थे। रोडवेज हड़ताल से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से शनिवार से स्थिति सामान्य होने के आसार है।
विज्ञापन

रोडवेज हड़ताल का ब्यौरा
स्कूल बस की हुई चांदी
रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल से वापस नहीं लौटने पर दशहरा के अवसर पर विभाग में स्कूली बस लगाई गई। विभाग ने 30 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से स्कूल संचालकों को रुपये देने थे। ऐेसे में रोडवेज विभाग में स्कूली बसों द्वारा लगभग चार लाख रुपये जमा करवाए गए। जबकि स्कूली बस लगभग 32 हजार किलोमीटर चली। इस हिसाब से विभाग को स्कूल संचालकों को नौ लाख 60 हजार रुपये देने होंग। ऐसे में स्कूली बस चलाने के बाद भी रोडवेज विभाग घाटे में
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक व परिचालक की भर्ती के लिए आए लगभग दस हजार आवेदन
रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल से वापस नहीं लौटने पर विभाग में चालक व परिचालक के आवेदन मांगे गए। इस दौरान प्रदेश भर में 504 चालक व 930 परिचालक के पद पर परिचालक के पद के लिए 8297 आवेदन आए और चालक के पद के लिए लगभग 1700 आवेदन आए।

हाईकोर्ट के दखल के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। शनिवार से सेवाएं सामान्य होंगी। इसके बाद चार नवंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली को भी रद्द कर दिया गया है।
सुरेश राठी, केंद्रीय कमेटी सदस्य, सर्व कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed