फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पीएम के स्वच्छता अभियान पर लगा रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

पीएम के स्वच्छता अभियान पर लगा रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Fri, 12 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पीएम के स्वच्छता अभियान पर लगा रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
वेतन के लिए सफाई कर्मियों का धरना, एसडीएम की भी नहीं सुनी बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर पिछले नौ दिन से हड़ताल कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की वजह से शहर में पूरी तरह से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहरवासियों व राहगीरों द्वारा शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान पर प्रश्न चिह्न लगाना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों के धरने के नौवें दिन स्थानीय एसडीएम मनदीप कुमार कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। जिन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने उन्हें जल्द ही वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी सफाई कर्मचारी नहीं माने। कर्मचारियों के प्रधान राजेश ने कहा जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलता वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने धरने के दौरान नपा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे सफाई कर्मचारी के प्रधान राजेश, पूर्व प्रधान राजेंद्र बोहत, उपप्रधान जगत सिंह, सचिव सूरजभान, कोषाध्यक्ष अजय ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों का पिछले छह माह से व पक्के कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का पीएफ के साथ बढ़ा हुआ वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। नपा प्रशासन द्वारा तीन कर्मचारियों की सर्विस बुक को पूरा नहीं किया जा रहा। जिससे उन्हें अपने बच्चों का पालन-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। समय पर फीस नहीं दिया जाने के कारण स्कूलों से उनके बच्चों को निकाल दिया गया है। एसडीएम मनदीप के सामने ही कई कर्मचारियों की आंखें में आंसू तक निकल आए, लेकिन मौके पर मौजूद नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों को संतुष्ट नहीं पाए।
विज्ञापन

जल्द मांगे पूरी नहीं की तो जिला व प्रदेश स्तर पर होगी हड़ताल
प्रधान कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उन्हें वेतन नहीं दिया गया तो वे इस हड़ताल को पहले जिला स्तर पर व फिर प्रदेश स्तर पर शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि ठेके पर लगाए गए कच्चे कर्मचारियों को पिछले छह माह से कोई पैसा नहीं दिया गया। 14 कर्मचारियों के कटे हुए पीएफ पैसे 2015 से आजतक नगरपालिका द्वारा नहीं दिए गए। जबतक उनकी इन मांगों का समाधान नहीं होता वे धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उनका वेतन दिया जाए, ताकि वे अपने बच्चों को पालन पोषण ठीक से कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के पीएफ केे लिए अलग-अलग बैंक खाते खोले जा रहें हैं। पहले एक ही खाता होता था। जल्द ही उन्हें पीएफ मिलेगा। एसीपी के लिए आरओ को तैयार करने के लिए बोला गया। पक्के कर्मचारियों का सिर्फ एक माह का ही वेतन रुका हुआ। जल्द ही उनकी मांगे पूरी की जाएंगी।
सेवाराम सैनी, प्रधान नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed