{"_id":"594ea8074f1c1b83688b4646","slug":"111498327047-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिला पहलवान एशियन कैडेट कुश्ती के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिला पहलवान एशियन कैडेट कुश्ती के लिए चयनित
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। चौधरी भरत सिंह खेल स्कूल निडानी की दो महिला पहलवानों का चयन एशियन कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन के बाद स्कूल में खुशी का माहौल है। सीबीएसएम खेल स्कूल निडानी की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने बताया कि 20 से 23 जुलाई तक थाइलैंड में एशियन कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप होगी। इसमें खेल स्कूल निडानी की अंजू दूहन 49 किलो भार वर्ग और अंशु मलिक 60 किलो भार वर्ग में खेलेंगी। मलिक ने बताया कि कुश्ती खिलाड़ी अंजू और अंशु का चयन लखनऊ में आयोजित ट्रायल के आधार पर हुआ है। कृष्णा मलिक ने कहा कि संस्था का सपना है कि आगामी ओलंपिक में संस्था के खिलाड़ी पहुंच कर सोना जीतें। इस मौके पर संस्था सचिव रणधीर सिंह श्योराण, पूर्व सरपंच दलीप मलिक, प्रिंसिपल रामचंद्र, राजवंती मलिक, आनंद लाठर, कुश्ती प्रशिक्षक नरेंद्र और जगदीश सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
दो महिला पहलवान एशियन कैडेट कुश्ती के लिए चयनित
अंजू दूहन 49 किलो और अंशु मलिक 60 किलो भार वर्ग में लेंगी हिस्सा