{"_id":"6293cb299ea2bb66fc31cbba","slug":"111-people-lost-their-lives-in-one-year-jind-news-rtk6481110127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ब्लैक स्पॉट ले रहे लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ब्लैक स्पॉट ले रहे लोगों की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिला पुलिस द्वारा जिले में 30 स्थानों को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित किया गया है, जहां पर अक्सर हादसे होते हैं। बीते वर्ष इन स्थानों पर हुई 257 सड़क दुर्घटनाओं में 111 लोगों ने जान गवाई है, जबकि 250 लोग घायल हो चुके हैं। इन स्थानों पर हादसों की वजह चालकों की लापरवाही भी और कुछ स्थानों पर संकेतांक न होना भी रहा।
जिले में 30 स्थानों को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। रोड सेफ्टी कमेटी की लगातार बैठक करके इन स्थानों पर होने वाले हादसों की समीक्षा कर संभावित इंतजाम करने के निर्देश देती है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक पांच माह में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले साल जनवरी से मई तक ब्लैक स्पॉट वाले क्षेत्रों में 2021 में 127 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी, जबकि इस साल 2022 में जनवरी से मई तक 130 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। इसी प्रकार से पिछले साल 2021 के मुकाबले जनवरी से अप्रैल तक सड़क दुर्घटना में मरने वालों का प्रतिशत भी कम हुआ है। पिछले साल जनवरी से अप्रैल तक 68 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी, जबकि इस साल जनवरी से मई तक 65 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।
ये हैं जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्र
पुलिस के अनुसार कर्मगढ़ बस अड्डा, अमर पैलेस भिवानी रोड, सफीदों बाइपास, निर्जन, मनोहरपुर, रजाना कलां, बुढाखेड़ा, रामोरा चौक सफीदों, इंदिरा कैनाल सफीदों, हाट मोड, आंटा, बुटाना ब्रांच सफीदों, नगूरां बस अड्डा, नगूरा बाईपास, अमरहेड़ी, अपोलो चौक, झांझ फ्लाईओवर, खटकड़, नया बस अड्डा उचाना, हरियल चौक, नरवाना बस अड्डा, केएम कॉलेज नरवाना, आईटीआई नरवाना, कालवान गांव, धमतान साहिब, लौन, धरौंदी, टोल प्लाजा हिसार रोड, सच्चाखेड़ा गांव को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित किया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
दुर्घटना संभावित क्षेत्र पर दुर्घटना रोकने के लिए लगाए गए सांकेतिक बोर्ड
जिले के इन 30 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि लोग यहां से वाहन को धीमी गति सावधानी से निकलें। इसके अलावा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता के चलते इन स्थानों पर दुर्घटनाओं की संख्या लगातार कम हो रही है।
जितेंद्र खटकड़, डीएसपी हैडक्वार्टर जींद।