फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   11 thousand girls will be worshiped in Jayanti Devi temple on Gupt Navratri.

Jind News: गुप्त नवरात्रों पर जयंती देवी मंदिर में होगा 11 हजार कन्याओं का पूजन

Tue, 28 Jan 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
11 thousand girls will be worshiped in Jayanti Devi temple on Gupt Navratri.
27जेएनडी28-मां जयंती के दरबार में गुप्त नवरात्रों की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए श्रद्धालु।
जींद। गुप्त नवरात्रो में कन्याओं के पूजन के महत्व की महिमा जींद शहर के महाभारत कालीन जयंती देवी मंदिर में सुनाई देगी। पिछले वर्षो की भांति इस बार भी माता के मंदिर मेंं गुप्त नवरात्रों के दिनों में दुर्गा सप्तशती के 108 पाठ एवं शतचंडी यज्ञ के साथ सवा लाख निवार्ण मंत्रों का जाप होगा। मंत्रों का जाप करने के लिए बाहर से पंडित आएंगे।
विज्ञापन

30 जनवरी से शुरू हो रहे गुप्त नवरात्रों के शुभारंभ के पहले दिन पालकी एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। 11 फरवरी तक मंदिर प्रांगण में महायज्ञ होगा। 14 फरवरी को कन्याओं का महापूजन होगा। इस धार्मिक समागम की तैयारियों को लेकर सोमवार को मंदिर प्रांगण में पुजारी नवीन कुमार शास्त्री के सानिध्य मेें श्रद्धालुओं की एक महत्वपूण बैठक हुई। बैठक मेें सुनील शांडिल्य, राजेंद्र मुदगिल, रोहित गोयल, श्रवण गर्ग, इंद्रजीत कालरा, दिनेश लखीना, ओमप्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार, रजनीश, विशाल, अजय सचदेवा, मुकेश, कपिल, राजेंद्र मौजूद रहे। पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने कहा कि कलश यात्रा रानी तालाब मंदिर से शुरू होगी, जो जयंती देवी मंदिर में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रों के प्रत्येक दिन बाहर से आए हुए आचार्य निवार्ण मंत्रों का जाप कर मानव कल्याण के लिए सुख शांति मांगेंगे। मंदिर प्रांगण में प्रत्येक दिन मां जयंती महायज्ञ होगा। कन्या महापूजन के दिन कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा जिला प्रधान तिजेंद्र ढुल, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, मीना शर्मा, विकास जैन, रामकुमार मित्तल, अमित बंसल, विभोर शर्मा, डॉ. शशि शर्मा, राधेश्याम शर्मा, भाजपा नेत्री वृंदा शर्मा, राजेंद्र खत्री, सौरव वर्मा, विकास कौशिक, अमित बतरा, राजेंद्र सैनी, दीपक श्योराण, कपिल चौहान शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed