फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   107033 MT wheat got wet in the storm and rain

Jind News: आंधी-बारिश में 107033 एमटी गेहूं भीगा

Sat, 12 Apr 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 12 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
107033 MT wheat got wet in the storm and rain
11जेएनडी23-शुक्रवार दोपहर बाद छाया अंधेरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। आंधी और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है, जिससे आंधी और बारिश हो रही है। ऐसे में अनाज मंडी में गेहूं भीग गई वहीं खेतों में भी गेहूं की कटाई का कार्य रुक गया।
शुक्रवार को आई आंधी से होर्डिंग और बोर्ड उखड़ गए वहीं कई जगह बिजली के खंभे टूट गए। इससे बिजली बाधित हो गई। वहीं निगम कार्यालय में 250 से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें आई। जिले में औसतन 4.46 एमएम तो अलेवा में सबसे ज्यादा 13.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे 107033 एमटी गेहूं भीग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद आकाश में गहरे बादल छा गए, जिससे दिन में ही रात जैसे हालात हो गए। उसके बाद आंधी शुरू हो गई। बाद में आई बारिश ने आंधी से राहत दिलाई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वीरवार रात जिले में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई तो कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते शुक्रवार को गेहूं कटाई का काम भी प्रभावित हुआ। अलेवा मे 13.8 एमएम सबसे ज्यादा बारिश हुई जबकि उचाना में बूंदाबांदी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 45 प्रतिशत और हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आकाश में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की भी संभावना है।

उचाना में बूंदाबांदी, अलेवा में दर्ज हुई अच्छी बारिश : वीरवार रात को जिले में इक्का-दुक्का स्थानों में हल्की ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। जिले में औसतन 4.46 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसमें अलेवा में 13.8 एमएम, पिल्लूखेड़ा में आठ एमएम, जुलाना, सफीदों में दो-दो एमएम, नरवाना में 2.8 एमएम, जींद में तीन एमएम, उचाना एक एमएम बारिश दर्ज कि गई। कुछ स्थानों पर गेहूं भी भीग गया। हालांकि तिरपाल ढके गए, लेकिन आंधी के चलते वे उड़ गए। आंधी और बारिश के कारण गेहूं कटाई, कढ़ाई का कार्य भी फिर से प्रभावित हो गया है।

11जेएनडी23-शुक्रवार दोपहर बाद छाया अंधेरा। संवाद

11जेएनडी23-शुक्रवार दोपहर बाद छाया अंधेरा। संवाद

11जेएनडी23-शुक्रवार दोपहर बाद छाया अंधेरा। संवाद

11जेएनडी23-शुक्रवार दोपहर बाद छाया अंधेरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed