फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पेट्रोल पंप सेल्जमैन की तेजधारों हथियारों से काटकर हत्या करने वाले तीन युवकों को सुनाई उम्रकैद की सजा

पेट्रोल पंप सेल्जमैन की तेजधारों हथियारों से काटकर हत्या करने वाले तीन युवकों को सुनाई उम्रकैद की सजा

Sat, 27 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप सेल्जमैन की तेजधारों हथियारों से काटकर हत्या करने वाले तीन युवकों को सुनाई उम्रकैद की सजा
पेट्रोल पंप सेल्समैन की हत्या करने वाले तीन युवकों को उम्रकैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव लजवाना कलां के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या करने वाले गांव ढिगाना निवासी तीन युवकों को अदालत ने शुक्रवार को उम्रकैद और 10-10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।

गांव ढिगाना निवासी 26 वर्षीय अभिमन्यु उर्फ मोनू लजवाना कलां के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था। 23 मार्च 2017 को वह अपने सहयोगी गांव सालवन निवासी सोनू के साथ पेट्रोल पंप पर बने कमरे में चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान गांव गांव ढिगाना निवासी विकास, अंकित व नवीन पिस्तौल व अन्य तेजधार हथियार लेकर पहुंचे और अभिमन्यु पर हमला बोल दिया। अभिमन्यु का साथी सोनू बीचबचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। अभिमन्यु ने मौके से भागने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे तेजधार हथियारों से जख्मी कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक अभिमन्यु के चाचा सत्यवान की शिकायत पर गांव ढिगाना निवासी विकास, अंकित, नवीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बाद में तीनोें को गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को अदालत ने तीनों युवकों को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ-साथ तीनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed