{"_id":"5b24098e4f1c1b2b428b516e","slug":"101529088398-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में स्थापित की जाएगी पांच मिट्टी प्रशिक्षण प्रयोगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में स्थापित की जाएगी पांच मिट्टी प्रशिक्षण प्रयोगशालाएं
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक सुरेंद्र मलिक ने बताया कि जिले में जल्द ही पांच मिट्टी प्रशिक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करवाई जाएंगी। यह प्रयोगशालाएं मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम के अंतर्गत ग्राम स्तर पर स्थापित होंगी।
डीसी अमित खत्री ने बताया कि ग्राम स्तर पर मिट्टी प्रशिक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इन प्रयोगशालाओं को स्थापित करवाने का उद्देश्य कम से कम समय में मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार करवाकर किसानों तक पहुंचाना है। इन प्रयोगशालाओं के स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। प्रयोगशाला स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार 26 जून को लिया जाएगा। प्रयोगशाला स्थापित करने पर पांच लाख रुपयेे खर्च आता है। इस पर विभाग द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।