फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एमबीबीएस डॉक्टर के काउंटर साइन करवाने के फैसले से नाराज लैब संचालकों ने लघुसचिवालय के बाहर दिया धरना

एमबीबीएस डॉक्टर के काउंटर साइन करवाने के फैसले से नाराज लैब संचालकों ने लघुसचिवालय के बाहर दिया धरना

Wed, 06 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस डॉक्टर के काउंटर साइन करवाने के फैसले से नाराज लैब संचालकों ने लघुसचिवालय के बाहर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। लैब रिपोर्ट पर एमबीबीएस डॉक्टर के काउंटर साइन करवाने की सरकार की नई नीति के विरोध में जिले के 200 से अधिक निजी लैब मंगलवार को बंद रहे। निजी लैब संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान करते हुए मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर रोष जताया। इन लोगों ने सरकार से मांग की कि नई शर्त को हटाया जाए।
निजी लैब संचालकों ने लघु सचिवालय के बाहर मंगलवार को धरना दिया। हरियाणा मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नीशियन वेलफेयर एसोसिएशन (हैमलटा) के अध्यक्ष रमेश अहलावत व डॉ. संजीव सिंगला ने बताया कि सरकार के इस फैसले से लैब संचालकों ने आज प्रदेश भर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया है। लैब संचालक कई बार सरकार से लेबोरेट्री संचालन के लिए अलग से कौंसिल बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार से आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। जिसके चलते मंगलवार को प्रदेश के लैब संचालकों ने धरना दिया। इस अवसर पर जिला जींद लैब एसोसिएशन के प्रधान गुरविंद्र सिंह ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर लैब संचालक पंचकूला कूच करेंगे व यह धरना तब तक समाप्त नहीं करेंगे जब तक डीएमएलटी को उनके अधिकार वापस नहीं मिल जाते। इस अवसर पर गुरवींद्र सिंह, अमित सिंह, सुभाष, वीरेंद्र, सुरेंद्र रोहिला, संजय कुमार व रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों में टेस्ट की अधिक सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को निजी लैब में ही टेस्ट करवाने पड़ते हैं। इसमें कैल्शियम, संपूर्ण लिक्विड प्रोफाइल, थायरायड, विटामिन डी व ऑपरेशन के बाद के तमाम टेस्ट निजी लैब से ही करवाने पड़ते हैं। इसके लिए मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके चलते नागरिक अस्पताल की लैबोरेटरी में मंगलवार को अन्य दिनों के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत अधिक टेस्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed