फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चोरों ने एक साथ कई मिस्त्रियों की दुकानों के ताले तोड़कर उड़ाया सामान

चोरों ने एक साथ कई मिस्त्रियों की दुकानों के ताले तोड़कर उड़ाया सामान

Mon, 16 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने एक साथ कई मिस्त्रियों की दुकानों के ताले तोड़कर उड़ाया सामान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। नरवाना के नवदीप स्टेडियम के पास ऑटो मार्केट में चोरों ने रात एक साथ कई दुकानों के ताले तोड़कर काफी सामान चुरा लिया। एक ही रात में हुई इन चोरी की घटनाओं के कारण दुकानदारों में भय का माहौल है। दुकानदारों ने ऑटो मार्केट में रात के समय पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में रवानी मोहल्ला निवासी सुभाष ने कहा कि उसकी नवदीप स्टेडियम के पास ऑटो मार्केट में शॉकर की दुकान है। रविवार सुबह जब उसने दुकान पर आकर देखा तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए मिले। दुकान से बैटरी, इन्वर्टर, एल्यूमिनियम के शोकर गायब मिले। इसके साथ लगती गांव भाणा ब्राह्मणा निवासी संदीप की दुकान से चोर इंवर्टर और बैटरी चुरा ले गए। इसके बाद पटेल नगर निवासी रामपाल की अगली दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से गैस सिलेंडर, चूल्हा व अन्य सामान गायब मिली। गांव काब्रछा निवासी राजेश की दुकान से दो बैटरी, रबिंग मशीन, बेलरखां निवासी राजेश की दुकान से गाड़ियों के शॉकर, एसी कंप्रेसर, रेडियेटर, फोर्ड का टापा व पुराने इंवर्टर, पांच एल्टीनेटर, तीन सेल्फ गायब मिले। गांव धरौदी निवासी ओमप्रकाश की दुकान से एक पुराना बैटरा, एक बैटरी, इंवर्टर, एल्टीनेटर, एक कांटा दो क्विंटल चुरा लिए। इसके बाद साथ लगती भनभोरी निवासी राजेश की दुकान से एक बाइक, पुरानी बैटरियां, काफी मात्रा में स्क्रेप, दस एलॉय व्हील चोरी हो गए। आसपास के दुकानदारों की चोरी की घटनाओं पर रोष जताते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। दुकानदारों का कहना है कि यदि रात के समय पुलिस की गश्त यहां होती तो चोरी की घटनाएं नहीं होती। उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


नवदीप स्टेडियम के पास आठ दुकानों में एक साथ चोरी की घटनाएं हुई हैं। यह एक ही गिरोह का काम है। यहां दो पीसीआर और दो राइडर लगे हुए हैं। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। जल्द ही गिरोह के सदस्यों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--एएसआई रोशनलाल, जांच अधिकारी, शहर थाना नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed