फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सेमीनार का किया गया आयोजन

सेमीनार का किया गया आयोजन

Mon, 13 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सेमीनार का किया गया आयोजन
कविता के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल में युवा शक्ति बदलाव की ओर सेमीनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक स्वामी धर्मदेव ने किया। मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा प्रदेश के निजी सचिव राजेश गोयल ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, श्रवण गर्ग व प्रोफेसर दया सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में गुरुकुल की छात्राओं द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए एक लघु नाटिका व अन्य प्रस्तुतियां दी गई। सुलक्षणा अहलावत ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने व नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक कविता के माध्यम से सभी को प्रेरित किया। श्रवण गर्ग ने कहा कि बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं। इन्हें जैसी शिक्षा दी जाएगी, ये वैसा ही आचरण करेंगे। हमें देश व प्रदेश मेें फैले अन-पढ़ता रूपी कलंक को जड़ से मिटाना है। तभी हम शिक्षित हो सकते हैं। अमरपाल राणा ने कहा कि अभिभावक अपनी बेटियों को शिक्षा के मंदिर में शिक्षा ग्रहण करने अवश्य भेजें, ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का सपना पूरा हो सके। राजेश गोयल ने बच्चों को आकाश, पाताल और धरती नामक खेल खिलाया और कहा कि गुरुकुलों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। हमारी प्राचीन व श्रेष्ठ संस्कृति वैदिक संस्कृति थी। गोयल ने कहा कि आज युवा शक्ति बदलाव की ओर जा रही है। पहले लोग अनपढ़ रह जाते थे, अब वहीं अपने बच्चों को योग्य और लायक बनाने के लिए स्कूलों में भेजकर अच्छी शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेदों की महिमा महान है। इनमें अथाह ज्ञान छिपा हुआ है। गुरुकुलों में अज्ञान से ज्ञान की ओर अंधकार से उजाले की ओर जाने के लिए शिक्षा व वैदिक रीति रिवाजों द्वारा शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी वैदिक संस्कृति व शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। आज विदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत शुद्ध हिंदी भाषा में वेद मंत्रों के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि भारत माता 21वीं सदी में विश्व गुरु अवश्य बनेगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रचार सचिव राजवीर रोहिल्ला, किसान मोर्चा जिला सचिव महेंद्र कालवा, नारायण दत्त शर्मा, वाइस चेयरमैन चंद्रभान गर्ग, मंडल अध्यक्ष सुंदर देशवाल, मास्टर धर्मपाल पांचाल, डॉ. अशोक बनिया खेड़ा, जय भगवान कुंडू, रामपाल जामनी, स्वामी धर्मदेव, सर्वमित्र आर्य, वीना अरोड़ा, प्रधानाचार्या सविता आर्या, रीना आर्या, सुुदेश आर्या, जितेंद्र, रोहताश कुंडू, विनेश भंभेवा, रमेश कुंडू कालवा, ईश्वर आर्य, सतीश आर्य व काफी संख्या में विद्यार्थी व ग्रामीण मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed