फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1000 acres of land sought in Vinesh to build IMT in Julana

Jind News: जुलाना में आईएमटी बनवाने के लिए विनेश में मांगी 1000 एकड़ जमीन

Sat, 15 Feb 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 15 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
1000 acres of land sought in Vinesh to build IMT in Julana
15जेएनडी43: जुलाना से विधायक विनेश फोगाट धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबो​धित करते हुए।
जींद। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनेश फोगाट ने शनिवार को विधानसभा के गांवों में धन्यवादी दौरा किया। विधायक ने गोसाईं खेड़ा, गतौली, जैजैवंती, गढ़वाली, करेला गांवों के दौरे किए। उन्होंने गांवों में लोगों से मिलकर समस्याएं सुनी और समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गतौली गांव में विनेश फोगाट ने कहा कि वह चाहती है कि जुलाना क्षेत्र में आईएमटी स्थापित करवाई जाए। इसके लिए 1000 एकड़ जमीन की जरूरत है। वह इसकी आवाज विधानसभा सत्र में भी उठाएंगी।
विज्ञापन

विनेश फोगाट ने कहा कि हलके की जनता ने उसे वोट दिए, इसलिए उसका भी फर्ज बनता है कि जनता के लिए कुछ करे। यहां के लोगों को रोजगार की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर क्षेत्र में आईएमटी बन जाए तो रोजगार की तलाश के लिए दूसरे शहरों या फिर दिल्ली और गुरुग्राम की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा। आईएमटी की जमीन का किसानों को अच्छा भाव भी दिलवाया जाएगा। एक साल के अंदर यह जमीन उपलब्ध हो जाती है तो वह विधानसभा सत्र में आवाज उठाकर इसे मंजूर करवाने का काम करेंगी। गतौली गांव में विधायक के सामने ग्रामीणों ने पेयजल और गंदे पानी की निकासी की समस्या रखी और खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बदले जाने के सवाल पर विनेश फोगाट ने चुप्पी साध ली और इसका कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed