{"_id":"655bbb2bfafbf0ec290722da","slug":"100-students-donated-blood-in-crsu-jind-news-c-199-1-sroh1007-9024-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू में 100 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू में 100 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
Tue, 21 Nov 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी38 : रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते कुलपति डॉ. रणपाल सिंह व अन्य अधिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार से पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विवि में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ रेडक्रॉस सेल के संयोजक डॉ. कुलदीप नारा ने की। इस मौके पर डॉ. रोहित राठी, रजिस्ट्रार प्रो. लवलीन मोहन व डॉ. मंजू सुहाग भी मौजूद रही। रेडक्रॉस सोसायटी सचिव रवि हुड्डा विशेष रूप से मौजूद रहे।
कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। रेडक्रॉस सचिव रवि हुड्डा ने कहा कि अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक हैं, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग करें और लोगों को जीवनदान दें।