फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   100-day TB testing campaign begins, target is 90,000 tests

Jind News: टीबी जांच का 100 दिवसीय अभियान शुरू, 90 हजार जांच का लक्ष्य

Thu, 26 Mar 2026 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
100-day TB testing campaign begins, target is 90,000 tests
25जेएनडी18: जिला क्षय रोग केंद्र। संवाद
जींद। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए 100 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। जिले में अभी 2100 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए घर-घर जाकर जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के दौरान 100 दिनों में करीब 90 हजार लोगों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग के अनुसार एक लाख की आबादी पर 6,000 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच का मानक तय किया गया है ताकि छिपे हुए मरीजों को पहचान कर उनका उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में लगभग 2100 टीबी मरीज पंजीकृत हैं जिनका उपचार जारी है। अभियान के दौरान ऐसे मरीजों की पहचान पर विशेष जोर रहेगा जो अभी तक जांच से वंचित हैं या जिनमें टीबी के लक्षण होने के बावजूद इलाज नहीं चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के प्रसार को रोकना और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। टीबी एक संक्रामक रोग है लेकिन समय पर जांच और नियमित दवा से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। यदि सभी लोग सहयोग करें और समय पर जांच कराएं, तो आगामी वर्ष तक जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
--डॉ. वीसी राघव जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed