फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   10 youths raped the girl

Jind News: युवती के साथ 10 युवकों ने किया दुष्कर्म

Wed, 03 Apr 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 03 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
10 youths raped the girl
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने पहले दुष्कर्म किया, फिर अपने दोस्तों से भी दुष्कर्म कराया। आरोपियों ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ पिटाई की। मामला 2011 का है। लड़की की शादी होने पर आरोपी फिर उसे तंग करने लगे तो उसने महिला थाना पुलिस से शिकायत की। महिला थाना पुलिस ने 10 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा कि उसकी 2011 में रविंद्र नाम के युवक के साथ बातचीत थी। रविंद्र ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा और जान से मारने की धमकी देता रहा। रविंद्र ने अपने साथियों दीपक, विजय, पौना, प्रदीप, सुनील, अशोक, प्रदीप, जीतू, सोनू को भी बुलाया और उसके साथ सभी ने अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। रविंद्र ने उसके साथ शादी करने से इन्कार कर दिया और मारपीट की। बाद में उसकी शादी हो गई। शादी के बाद भी आरोपी उसे परेशान करने लगे। बार-बार तंग करने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। सोमवार रात को महिला थाना पुलिस ने सभी 10 युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी मुकेश देवी ने बताया कि सोमवार को एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट करने और धमकी देने की शिकायत दी थी। पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed