फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   10 lakh rupees grabbed on the pretext of giving CT scan machine

Jind News: सीटी स्कैन मशीन देने का झांसा देकर 10 लाख हड़पे

Fri, 15 Mar 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees grabbed on the pretext of giving CT scan machine
जींद, नरवाना। सीटी स्कैन मशीन देने का झांसा देकर एक रेडियोलॉजिस्ट से दस लाख रुपये हड़प लिए। शहर थाना पुलिस ने हरिद्वार, गणेश विहार रुड़की निवासी प्रो. मैसर्ज रोबिंस हिल्स के अमित त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। शहर के डॉ. तुषार सिंगला ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह शहर में अल्ट्रासांउड व सिटी स्कैन सेंटर चलाते हैं और वह रेडियोलॉजिस्ट का कार्य करते हैं। उन्हें दुकान पर एक सिटी स्कैन मशीन की आवश्यकता थी। उन्होंने हरिद्वार, गणेश विहार रुड़की प्रो. मैसर्ज रोबिंस हिल्स के अमित त्यागी से मशीन खरीदने के लिए संपर्क किया। इसके बाद 53 लाख में मशीन देने का सौदा किया। 16 सितंबर 2022 को 53 लाख की कोटेशन जारी करके उसने बातों में उलझाकर मशीन की 1/3 कीमत एडवांस देने को कहा। फिर उन्होंने चार मार्च 2023 को 50 हजार रुपये, पांच मार्च को चार लाख 50 हजार रुपये, 22 मार्च को दो लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए। दूसरे खाते में 16 सितंबर को 50 हजार रुपये, 17 सितंबर को 9 लाख 50 हजार रुपये दूसरे खाते में डाल दिए। दोनों खाते में कुल 17 लाख रुपये जमा करवाए गए। रुपये भेजने के बाद भी अमित त्यागी ने मशीन नहीं दी। उसके बाद अमित त्यागी पर दबाव बनाया तो अलग-अलग तारीखों में 6 लाख 93 हजार छह सौ रुपये वापस कर दिए, लेकिन अन्य राशि देने से मना कर दिया। उसने अन्य राशि मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अमित त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी करने तथा धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed