{"_id":"64306f4665fbee228501d3c4","slug":"10-hours-of-power-failure-in-the-city-people-upset-jind-news-c-17-1-116678-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 10 घंटे गुल रही शहर की बिजली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 10 घंटे गुल रही शहर की बिजली, लोग परेशान
Sat, 08 Apr 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
जींद। 132 ओल्ड पॉवर हाऊस में रख रखाव का कार्य होने से शुक्रवार को शहर की बिजली आपूर्ति दस घंटे गुल रही। लोगों के दिनचर्या के कार्य प्रभावित हो गए। कई कालोनियों में सुबह पानी की सप्लाई भी नहीं आई वहीं बिजली से जुड़े कार्य भी नहीं हो पाए। लघु सचिवालय स्थित डीसी ऑफिस, सरल केंद्र समेत अन्य विभागों के कार्य भी अधर में लटके रहे। शहर और गांवों से आने वाले लोगों के काम नहीं हुए और अधिकतर लोगों को बिना कार्य करवाए ही वापस लौटना पड़ा।
इसके अलावा शहर के बाजारों में भी बिजली नहीं आने पर दुकानदार परेशान दिखाई दिए। पूरा दिन बिजली गुल रहने से फोटो स्टेट, कैफे, कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर सेंटरों में कुछ भी कार्य नहीं हुआ, जिससे युवाओं को बैरंग ही लौटना पड़ा। पिछले दिनों 132 ओल्ड पॉवर हाऊस में बड़ा फाल्ट हो गया था, जिसके कारण सिटी-1, तीन और पांच फीडरों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई थी। ऐसे में 132 ओल्ड पॉवर हाऊस में शुक्रवार को पूरा दिन रखरखाव का काम किया गया।
बॉक्स
कालोनियों ने सुबह नहीं आया पानी, हुई परेशानी
शुक्रवार सुबह आठ बजे ही बिजली गुल हो गई थी। निगम ने पहले ही दस घंटे बिजली सप्लाई बंद करने की जानकारी दी हुई थी। शुक्रवार को बिजली गुल रहने से शहर की कृष्णा कालोनी, आशरी गेट, सफीदों गेट, बिसंबर नगर, दुर्गा कालोनी, भारत नगर, रामनगर, न्यू कृष्णा कालोनी समेत कई कालोनियों में कामकाज नहीं हो पाए।
विज्ञापन
बॉक्स
इन्वर्टर दे गए जवाब, जनरेटरों का लेना पड़ा सहारा
बिजली गुल होने से शहरवासियों के साथ-साथ बाजारों के दुकानदारों ने भी परेशानी झेली। दुकानों में दोपहर तक इन्वर्टर जवाब दे गए थे, जिससे शोरूम और मॉल में ज्यादा परेशानी आई। इन्वर्टरों के जवाब देने से अंधेरा छाया रहा। वहीं दुकानदारों ने जनरेटर का सहारा लेना पड़ा, जिससे दुकानदारों को महंगे भाव का डीजल फूंकना पड़ा।
बॉक्स
12 कालोनियों में आज भी एक घंटा ग
शनिवार को भी 132 केवी न्यू पॉवर हाऊस में मेंटीनेंस का कार्य होगा। इसके कारण सुबह 11 से 12 बजे तक शहर की 12 कालोनियों में बिजली बाधित रहेगी। वहीं 11 केवी ट्रीटमेंट प्लांट, 11 केवी लिंक फीडर, 11 केवी हांसी रोड, 11 केवी रेलवे स्टेशन और 11 केवी सिटी नंबर-2 के अधीन आने वाले गांवों में बिजली गुल रहेगी। जिसमें लोको कालोनी, नेताजी कालोनी, राजेंद्र नगर, हांसी रोड, विकास नगर, शर्मा नगर, गुप्ता कालोनी, रेलवे स्टेशन, वीटा प्लांट, रामनगर, सुभाष नगर, आत्मा नगर और वाटर ट्रीटमेंटर प्लांट शामिल हैं।
वर्जन
132 ओल्ड पावर हाऊस में रख रखाव के कार्य के चलते शुक्रवार को दस घंटे बिजली बाधित रही। इससे बिजली उपभोक्ताओं को परेशान होना स्वभाविक है। निगम ने बिजली बाधित बारे पहले ही सूचना दे दी थी।
-- ओमबीर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद।