{"_id":"6181792da44f5e2cdb47e3d9","slug":"1-60-lakh-rupees-looted-by-attacking-the-agent-with-sticks-jind-news-rtk6288644178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंट पर लाठी-डंडों से हमला कर 1.60 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंट पर लाठी-डंडों से हमला कर 1.60 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलेवा। अन्नपूर्णा बैंक की डाहौला गांव में किस्त लेने गए बैंक के एफसीओ पर रास्ते में लाठी-डंडों से हमला कर 1.60 लाख रुपये लूट लिए। अलेवा थाना पुलिस ने डाहोला निवासी आशीष व तीन अन्य युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में अन्नपूर्णा बैंक असंध के एफसीओ अमरेश कुमार ने बताया कि वह एक नवंबर को डाहौला गांव में बैंक की साइलेंट रिकवरी लेने के लिए गए थे। जब वह रेशम के घर किस्त लेने गए तो उन्हें किस्त के पैसे देने से मना कर दिया गया और चार नवंबर को आने की बात कही गई। इसके बाद वह वहां से वापस आ गया और जब वह डाहौला शामदों वाले रास्ते पर पहुंचा तो वहां पर रेशमा का लड़का आशीष और तीन अन्य युवक खड़े मिले। उन्होंने उसकी बाइक को रुकवाकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह उसका रिकवरी के पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 1.60 लाख रुपये थे। वारदात की जानकारी मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
लूट के मामले में एक नामजद व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
बैंक के एफपीओ का रास्ता रोककर 1.60 लाख रुपये की नकदी लूटने व मारपीट करने के आरोप में एक युवक डाहौला निवासी आशीष को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई हैं।