{"_id":"66753a3a33dd9840240b9c88","slug":"youths-travelling-in-car-fired-bullets-at-biker-in-jhajjar-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: कार सवार युवकों ने बाइक सवार पर चलाई गोलियां, रंजिश को लेकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: कार सवार युवकों ने बाइक सवार पर चलाई गोलियां, रंजिश को लेकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Fri, 21 Jun 2024 02:13 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:13 PM IST
सार
झज्जर में फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली चलाने का आरोप संदीप ने सज्जन और रॉबिन नाम के युवक पर लगाया है। घटना के पीछे कारण क्या रहे, इस बात का तो खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने घटना के पीछे रंजिश बताया है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर जिले के थाना बादली के अंतर्गत आने वाले गांव पाहसोर के पास कार में सवार होकर आए यूयुवकों ने ड्यूटी पर जा रहे एक बाइक सवार पर गोलियां चला दी। इसमें संदीप नामक युवक को गोली लगी हैं। युवको द्वारा चलाई गई गोली संदीप की बाजू में लगी है। उसे झज्जर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी निजी अस्पताल पहुंची और घटना के दौरान घायल हुए युवक संदीप का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली चलाने का आरोप संदीप ने सज्जन और रॉबिन नाम के युवक पर लगाया है। घटना के पीछे कारण क्या रहे, इस बात का तो खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताया है। निजी अस्पताल में भर्ती संदीप ने बताया कि वह पब्लिक हेल्थ में नौकरी करता हैं। आज सुबह जब वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था तो इस दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी उसकी बाइक के पास आकर रुकी।
विज्ञापन
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता कर में से चार युवक उतरे। जिनमें रॉबिन और सज्जन निवासी बादली शामिल थे। इन चारों युवकों में से सज्जन और रॉबिन ने उसे पर फायरिंग कर दी, जिसकी वजह से वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। संदीप का इलाज झज्जर के निजी अस्पताल में चल रहा हैं। संदीप की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस ने इस बारे में जांच शुरू कर दी है।