फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youths looted one and a half lakh rupees on the strength of arms

असलहे के बल पर युवकों ने लूटे डेढ़ लाख रुपये

Thu, 31 Mar 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youths looted one and a half lakh rupees on the strength of arms
बेरी। सूरजगढ़ मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर मनी ट्रांसफर करने वाले एक युवक की बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना की सूचना पीड़ित ने छुछकवास पुलिस को दी। इस पर छुछकवास पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव छुछकवास निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि दादरी मार्ग पर प्रिंसी ग्राहक सेवा केंद्र के नाम से मनी ट्रांसफर का काम करता है। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे काम बंद करके एकत्र किए डेढ़ लाख रुपये व बैग में लैपटॉप लेकर बाइक से घर जा रहा था। जब वह सूरजगढ़ मार्ग पर पहुंचा तो तीन बाइक सवार युवकों ने बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। बैग को लेकर भाग गए। प्रवीन ने बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपये थे। पीड़ित ने छुछकवास चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

वर्जन
सूरजगढ़ मार्ग से बाइक सवार तीन युवकों द्वारा मनी ट्रांसफर करने वाले एक युवक से डेढ़ लाख रुपये व लैपटॉप लूटने की शिकायत मिली। मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। - रविंद्र मलिक, चौकी प्रभारी, छुछकवास।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed