{"_id":"6a1357a51a369145c00e2e01","slug":"youths-in-siwana-united-and-raised-their-voice-against-drug-abuse-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-135448-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सिवाना में एकजुट होकर युवाओं ने नशे के खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सिवाना में एकजुट होकर युवाओं ने नशे के खिलाफ उठाई आवाज
Mon, 25 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 25 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
24jjrp10- सिवाना गांव में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
बेरी। गांव सिवाना में रविवार को युवा वर्ग और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इसमें गांव की पंचायती भूमि पर खेल ग्राउंड प्लाट नं 24 पर बनवाने, नशे और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रशासन से खेल ग्राउंड बनाने कि मांग की गई।
ग्रामीण सूबे सिंह, श्रीभगवान, सुरेश, कृष्ण, हरिओम, जितेंद्र, प्रवीन, संतराम, रवि, सुरेंद्र ने बताया कि युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। युवाओं ने कहा कि गांव में खेल और शिक्षा का माहौल बनना चाहिए ताकि नई पीढ़ी नशे से दूर रह सके।
युवाओं ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गांव की सार्वजनिक भूमि पर खेल सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। युवाओं ने एकजुट होकर गांव की एकता और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान सामूहिक रूप से हस्ताक्षर अभियान चलाकर गांव के विकास, आपसी सहयोग और सामाजिक मुद्दों पर एकजुट रहने का संकल्प लिया। युवाओं ने कहा कि गांव की तरक्की और समाजहित के कार्यों में सभी को मिलकर आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे और उन्होंने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई। ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव की एकता और जागरूकता का प्रतीक बताया।