फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth voted on the issues of unemployment and inflation

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवाओं ने बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर किया मतदान

Sun, 06 Oct 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 06 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Youth voted on the issues of unemployment and inflation
05jjrp27- माही
झज्जर/साल्हावास। विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट आए युवाओं ने महंगाई, बेराजगारी और महिला सुरक्षा मुद्दे पर मतदान किया। युवाओं का कहना था कि हमारे लिए रोजगार मिलना जरूरी है, लेकिन हरियाणा में बेरोजगार युवाओं की संख्या हर साल बढ़ रही है। सरकार किसी की भी पार्टी की हो बनने के बाद जनता को भूल जाती है। हमें उम्मीद है कि आने वाली सरकार बेरोजगारी पर भी ध्यान देगी।
विज्ञापन


0
पहली बार वोट डाल रहा हूं। सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। इसके कारण युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। कोई इस पर ध्यान नहीं देता। इससे युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। साथ ही लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। उम्मीद है कि आने वाली सरकार युवाओं को नौकरी देगी।-जयंत, झज्जर
विज्ञापन

0



सरकार नौकरी के नाम पर केवल परीक्षा ही लेती रही है, लेकिन भर्तियों को पूरा नहीं करती। हर जगह प्राइवेट कपंनियों को ठेके दे रहे हैं, जिससे युवाओं को पक्की नौकरी नहीं मिल पर रही। महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही। लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। महिला सुरक्षा की केवल बात की जाती है।-सोनू, वार्ड नंबर 7 झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन





0
अभी पहली बार वोट डाल रहा हूं। अभी से लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के कारण युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता हो रही है। उम्मीद है कि जो भी सरकार आएगी, उसमें भी युवाओं की भागीदारी होगी। विधायक युवाओं की आवाज को रख सके।-लक्ष्य, झज्जर
0




पहली बार वोट डालने आई हूं। महिला सुरक्षा और बेरोजगारी सबसे बढ़े मुद्दे हैं। लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। महिलाएं अपने आपको आज कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं।-माही, झज्जर
0

पहली बार अपने मत का प्रयोग किया है। अपना पहला वोट उस उम्मीदवार को दिया है, जो क्षेत्र को विकास की पटरी पर लाएगा और युवाओं को रोजगार देगा।-कोमल
0
चुनाव में पहली बार वोट डालने का मौका मिला है। पहले परिजनों को मतदान करते देखा था। आज स्वयं मतदान किया है। क्षेत्र के हक की लड़ाई लड़ने वाले उम्मीदवार के पक्ष में दिया है।-पूजा
0

15वीं विधानसभा के लिए मतदान किया है। चुनाव में मेरे वोट से भी नई सरकार चुनी जाएगी। इसके लिए मुझे बड़ी खुशी है। हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। -उपासना, खोरडा

0

पहली बार अपने साथ युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर मतदान किया। चाहता हूं कि इस बार विधायक यहां के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाएं।-अरुण, गोरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed