फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth missing under suspicious circumstances, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Jul 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Youth missing under suspicious circumstances, case registered
बेरी। डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव मदाना कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक लापता हो गया। पुलिस ने लापता युवक के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव मदाना कलां निवासी जतिन ने कहा कि 28 जून को उसका भाई नितिन घर से बिना बताए चला गया था। जोकि अभी तक वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने युवक की आसपास व रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। युवक के घर से लापता होने के बाद घर पर नोट व मोबाइल मिला। इसमें लिखा हुआ है कि वह अपनी मर्जी से कही बाहर जा रहा है। जांच अधिकारी मंजीत ने बताया कि गांव मदाना कलां से युवक के लापता होने की शिकायत मिली है। शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अन्य पुलिस थानों में भी सूचना दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed