फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth killed, one injured in uncontrollable car collision

बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

Tue, 08 Mar 2022 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, one injured in uncontrollable car collision
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड पर गणपति धाम के निकट रविवार रात को एक तेज गति कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में जिस युवक की मौत हुई है वह उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत का रहने वाला था।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के गांव बामोर कलां निवासी प्रदीप राय गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। रविवार शाम को काम समाप्त करके करीब साढ़े छह बजे वह और उसका दोस्त उमेश जायसवाल सब्जी खरीदने के लिए सांखोल गांव की तरफ जा रहे थे। उनसे कुछ ही कदम आगे एक और व्यक्ति पैदल चल रहा था। प्रदीप राय ने बताया कि इसी बीच रोहतक की तरफ से एक कार काफी तेज गति में आई और पीछे से उसे टक्कर मार दी। साथ ही उसके आगे चल रहे युवक को भी टक्कर मारकर कार चालक भाग गया। प्रदीप ने बताया कि कार की टक्कर से वह सड़क किनारे जा गिरा और दोस्त उमेश बच गया। उनके आगे चल रहा युवक भी कार की टक्कर से सड़क पर काफी दूर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक को मृत घोषित कर दिया, जो उनके आगे चल रहा था। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने छानबीन की तो मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के गांव आलियापुर के निवासी रामदयाल पुत्र मूलचंद के रूप में हुई। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि घायल प्रदीप राय की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed