{"_id":"690e5e8a3895a7e93409a04f","slug":"youth-festival-gives-a-glimpse-of-haryanvi-culture-dr-rajshree-singh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-128099-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाता है युवा महोत्सव : डॉ. राजश्री सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाता है युवा महोत्सव : डॉ. राजश्री सिंह
Sat, 08 Nov 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
07jjrp19- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी देखती पुलिस आयुक्त डॉ.
- फोटो : कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में राज्य स्तरीय वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए कलाकार। स्रोत आयोजक
झज्जर। शुक्रवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2025 का समापन हुआ। राजकीय नेहरू महाविद्यालय और राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों ने कला का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह आईपीएस रहीं।
उन्होंने समापन समारोह में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और विजेताओं को सम्मानित किया। लोक नृत्य समूह में प्रथम स्थान संस्कारम पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, तृतीय स्थान आईटीआई साल्हावास ने प्राप्त किया।
लोक गीत समूह में संस्कारम पब्लिक स्कूल, साइंस मेले समूह में आईटीआई साल्हावास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साइंस मेले की सोलो प्रतियोगिता में आईटीआई गुढ़ा की छात्रा जनिमेष प्रथम, भाषण में अक्षित अहलावत प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
पेंटिंग में नंदिनी, कहानी लेखन में स्नेहा, कविता लेखन में दक्षिता गुलिया, वाद्य यंत्र एकल में अरमान व वाद्य यंत्र समूह प्रतियोगिता में संस्कारम पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि युवा उत्सव संपूर्ण रूप से युवा वर्ग को समर्पित कार्यक्रम है। उन्होंने युवाओं को नशे से बचने और अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि चेयरमैन जिला परिषद कप्तान बिरधाना भी मौजूद रहे।

07jjrp19- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी देखती पुलिस आयुक्त डॉ. - फोटो : कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में राज्य स्तरीय वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए कलाकार। स्रोत आयोजक