{"_id":"65734d42a6c978acf50d0196","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-vehicle-another-injured-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4116-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा घायल
Fri, 08 Dec 2023 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16, 17 के पास वाहन की चपेट आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआईएमएस रोहतक भर्ती कराया गया।
सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शुक्रवार को शहर के नगारिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान शिव कुमार निवासी बालौर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता बालौर गांव निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि उनका बेटा शिव कुमार 7 दिसंबर वीरवार को अपने दोस्त रवि निवासी बैंक कॉलोनी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर निजी काम से सेक्टर-16,17 की तरफ गया था। दोनों अपनी बाइक पर सवार होकर करीब 10 बजे वापस आ रहे थे। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि शिव कुमार और रवि अस्पताल में भर्ती हैं। वे अस्पताल पहुंचे तो शिव कुमार की मौत हो चुकी थी, जबकि रवि कुमार को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। शिव कुमार दो भाइयों में सबसे बड़ा था और एक बच्चे का पिता था। शिव कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --