फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies after being hit by goods train

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 16 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by goods train
शव मिलने के इंतजार में खड़े मृतक के परिजन। - फोटो : Jhjhar
रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गांव खेड़ी खुम्मार के पास रेलवे के ऊपरगामी पुल के साथ रेलवे लाइन पर रेवाड़ी से रोहतक जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान योगेंद्र निवासी गांव कोनसीवास जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार युवक शहर के ही आर्य नगर में करीब चार वर्षों से रह रहा था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि योगेंद्र पुत्र प्रहलाद बेरोजगारी के चलते काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े बारह बजे रेवाड़ी से रोहतक जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचित किया गया जिस पर परिजन सामान्य अस्पताल में पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रात के समय स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने युवक की पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
- सत्यवान, चौकी प्रभारी, रेलवे पुलिस, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed